: सरोज खान संग डांसर्स ने मिलकर की थी अजीबोगरीब हरकत, पंगा लेना पड़ गया भारी, खाने को मिले घास-पत्थर
नई दिल्ली: बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस हों, जिसे सरोज खान (Saroj Khan) ने डांस ना सिखाया हो. सरोज खान जब भी किसी गाने के लिए स्टेप्स क्रिएट करती थीं तो वे हर किसी के लिए खास बन जाते थे. फिर भले वह डांसिंग क्वीन कही जाने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) हो या खूबसूरती की मिसाल श्रीदेवी (Sridevi) हों. श्रीदेवी से तो उनकी बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थीं. दोनों अक्सर एक दूसरे से मजाक भी किया करती थीं. एक बार तो सरोज खान को श्रीदेवी से पंगा लेना भारी पड़ गया था. इस बात का खुलासा खुद सरोज खान ने किया था.
सरोज खान ने माधुरी दीक्षित के साथ मिलकर फिल्म इंडस्ट्री के कई गानों पर खूब धमाल मचाया है. फिर वो उनका एक दो तीन, धक धक करने लगा से लेकर डोला रे और तबाह हो गए हम, कई मशहूर डांस नंबर्स माधुरी पर ही फिल्माए गए जिन्हें सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में कई हिट दे चुकी हैं.माधुरी दीक्षित, सरोज खान की असिस्टेंट भी थीं. लेकिन श्रीदेवी भी सरोज खान को बहुत मानती थीं. वह अक्सर कई बार उन्हें कहती भी थीं कि आपने बाकी एक्ट्रेसेस जैसे हिट डांस स्टैप दिए वैसे मुझे कभी नहीं दिए. आज भले ही श्रीदेवी और सरोज खान इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके किस्से हमेशा याद रहेंगे आज भी हम आपको इन दोनों से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं.
को-स्टार के प्यार में डूब गए थे जैकी श्रॉफ, सेट पर नहीं थी किसी को भनक, खूबसूरती देख मेकर्स हो जाते थे फिदा
जब सरोज खान की बातों पर रो पड़ी थीं श्रीदेवी
सरोज खाने ने श्रीदेवी के निधन के बाद अपने एक इंटरव्यू में इमोशनल होते हुए बताया अपना और उनका एक किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी अपने काम को लेकर काफी सीरियस और डेडिकेटेड रहती थीं. साथ ही एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था. उन्होंने बताया कि, ‘एक बार मैंने और कुछ साथ के ही डांसर्स ने श्रीदेवी के साथ एक प्रैंक किया और सभी अपने-अपने हाथों में पट्टी बांधकर उनके पास चले गए. श्रीदेवी ने ये देखकर पूछा कि क्या हुआ तो मैंने कहा कि कल रात तुमने इन सबकी पिटाई की है. हालांकि श्रीदेवी ये सुनकर रोने लगीं फिर जब श्रीदेवी को पता चला कि ये मजाक था तो उन्होंने भी हमसे बदला लेने की कसम खा ली थी.’
खाने के बहाने श्रीदेवी ने चखाया मजा
अपनी बात आगे रखते हुए सरोज खान ने कहा, ‘श्रीदेवी ने एक दिन हम सबको आकर कहा कि चलो खाना खाते हैं. हम सब भी खाने के लिए तैयार थे बैठ गए और मैंने जैसे ही पहला ढक्कन खोला तो एक जार में मिट्टी निकली. दूसरा खोला तो उसमें पत्थर निकले. किसी में घास तो किसी में कीचड़ था. हम सब हैरान से उनकी और देखने लगे तो उन्होंने कहा खाओ-खाओ क्या बोल रहे थे. मैंने आपके लड़कों को डंडे से मारा है. अब खाइए ये खाना.’
बता दें कि सरोज खान और श्रीदेवी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. सरोज खान ने श्रीदेवी को कई गानों के लिए कोरियाग्राफ किया है. दोनों ने कई फिल्मों के लिए साथ मिलकर काम किया. कई डांस तो श्रीदेवी के काफी पॉपुलर हैं जिन्हें लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment Special, Saroj Khan, Sridevi
FIRST PUBLISHED : March 15, 2023, 03:30 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन