: कपिल शर्मा हर सीजन के लेते हैं 50 करोड़! बोले-'बहुत पैसा है लेकिन सोच सैलरी वाली', खुद बताई नेटवर्थ
मुंबई. कपिल शर्मा जब साल 2005 में जलंधर के कॉलेज में मास्टर्स कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात गिन्नी चतरथ से हुई थी. अमीर परिवार की लड़की और गरीब लड़का और दोनों के बीच प्यार, फिल्मों में तो ये खूब देखा जाता रहा. लेकिन ऐसी ही फिल्मी कहानी कपिल शर्मा की लवस्टोरी की भी रही है. अब कपिल शर्मा अपने शो के सीजन में लगभग 50 करोड़ रुपये लेते हैं. अब कपिल की ये मोटी कमाई खर्च करती हैं उनकी पत्नी गिन्नी. हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में जब कपिल से सवाल पूछा गया कि क्या वे 300 करोड़ के मालिक हैं? इस पर कपिल शर्मा ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां मेरे पास पैसे तो काफी हैं. लेकिन एक सीमा के बाद पैसे सिर्फ नंबर रह जाते हैं.
अच्छा घर, गाड़ी और परिवार पास हो तो उसके बाद कितना भी पैसा हो फर्क नहीं पड़ता. मैं खर्चीला नहीं हूं, मेरी पत्नी गिन्नी पैसे खर्च करती है. इसका कारण ये भी है कि वो अमीर परिवार से बिलॉन्ग करती है तो उसने बचपन से ही किया है.’ स्ट्रगलिंग के दौरान कपिल शर्मा ने मुंबई में कई अजीब दिन भी देखे हैं. कपिल शर्मा खुद भी अपने किस्से शो के दौरान मजाकिया अंदाज में सुनाते रहते हैं. एक बार साइकल पर चलने के कारण कपिल शर्मा को काफी शर्मिंदिगी झेलनी पड़ी थी. इसका किस्सा भी कपिल ने अपने शो में ही शेयर किया था.
अब हर सीजन का 48 करोड़ लेते हैं कपिल शर्मा!
लेकिन अब कपिल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर कॉमेडियन और एक्टर्स में गिने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा ने कपिल शर्मा शो के तीसरे सीजन के हर एपिसोड का 30 लाख रुपये लिया. इस सीजन में 80 एपिसोड के हिसाब से कपिल ने 48 करोड़ रुपये चार्ज किए.
इससे पहले इस शो के दूसरे सीजन में कपिल शर्मा ने 20 लाख रुपये हर एपिसोड के चार्ज किए थे. कॉमेडी शो के साथ कपिल शर्मा म्यूजिक वीडियो भी करते हैं. साथ ही विज्ञापनों और एक्टिंग की भी खासी फीस चार्ज करते हैं. हाल ही में कपिल शर्मा अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे हैं. कपिल शर्मा की फिल्म 17 मार्च को रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Kapil sharma
FIRST PUBLISHED : March 14, 2023, 19:02 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन