: Bigg Boss 16: राखी सावंत ने बिग बॉस 16 के सदस्यों को बताया बोरिंग
Rakhi Sawant (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, जल्द ही वो कृष्णा अभिषेक द्वारा होस्ट किए गए शो 'बिग बज' (Bigg Buzz) में दिखाई देंगी, जहां 'बिग बॉस' से निकले हुए सदस्य दिलचस्प खेल खेलते हैं. शो में राखी बिना किसी पक्षपात के घरवालों के बारे में अपनी राय देते हुए नजर आएंगी. ड्रामा क्वीन 'बिग बॉस' के नए सीजन के प्रतियोगियों पर टिप्पणी करेंगी, जो शो के दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है. वहीं हाल ही में उन्होंने शो को 'बोरिंग' करार देते हुए शो को मनोरंजक बनाने के लिए अंदर जाने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि 'भले ही बिग बॉस अभी शुरू हुआ है, हर कोई अभी भी सो रहा है. प्रतियोगी दर्शकों का मनोरंजन नहीं करना चाहते हैं और स्वाभाविक रूप से बहुत बोरिंग हैं. मैं अकेली हूं जो अपने तड़के से शो को मनोरंजक बना सकती हैं.'
यह भी जानिए - World Mental Health Day: इन स्टार को हुआ था डिप्रेशन, फिर इन्होंने ऐसे लिया था एक्शन
राखी ने आगे ये भी कहा है कि अगर वो अंदर जाती हैं, तो उन्हें यह सिखाने की कोशिश करेंगी कि कैसे खेल खेलना है. और दर्शकों के लिए इसे आकर्षक बनाना है. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि मुझे इस सीजन में भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर के अंदर जाना चाहिए और घर में थोड़ा हलचल मचाना चाहिए ताकि अन्य सदस्य जाग सकें और शो को गंभीरता से लेना शुरू कर सकें.'
बताते चलें कि राखी ने पिछले सीजन में अपने एक्स पति रितेश (Ritesh) के साथ एंट्री ली थी. लेकिन बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और अब वो आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को डेट कर रही हैं. फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है. इसके साथ ही दर्शक उनको बिग बॉस में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
संबंधित लेख
First Published : 10 Oct 2022, 10:38:04 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन