Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: पुष्पराजगढ़ की धरा पर पड़े 'श्री दादा गुरु' के कदम: 28 महीने से चल रही मां नर्मदा परिक्रमा, विधायक फुंदेलाल ने किया स्वागत, एक वृक्ष लगाने दिलाया संकल्प

MP CG Times / Wed, Feb 15, 2023

पुष्पराजगढ़। श्री दादा गुरु जी की निरहार महाव्रत साधना अखंड निराहार की मां नर्मदा सेवा परिक्रमा 28 माह से चल रही है. आज यह नर्मदा परिक्रमा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोघरी पहुंची. जिसमें सैकड़ों परिक्रमावासी मां दादा गुरु जी के सानिध्य में मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं. श्री दादा गुरु जी ने दर्शन प्राप्त कर मां नर्मदा की आरती में शामिल हुए और आशिर्वाद लिया.

इसके बाद श्री दादा गुरु जी बेनीबारी भी पहुंचे. जहां पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने श्री दादा गुरु और सैकड़ों परिक्रमावासियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया. विधायक ने कहा कि हम सब मिलकर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें. विधायक फुंदेलाल ने कहा कि मां नर्मदा जी के जल में इतनी शक्ति है कि जिसे मात्र पीने से आप स्वस्थ और निर्गुण रह सकते हैं. जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे समाने बैठे श्री दादा गुरु जी है. जिन्होंने बिना कुछ खाएं, सिर्फ मां नर्मदा जी का निर्मल जल ग्रहण कर पैदल मां नर्मदा जी की परिक्रमा कर रहे हैं. यह सब मा नर्मदा जी की शक्ति है. इस दौरान पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, धरमपुरी विधानसभा विधायक पांचीलाल मीढा, जिला कार्य अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, दादा टोपी सिंह, राघवेन्द्र द्विवेदी, जनपद सदस्य कुलेश्वर धुर्वे, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तंबोली भी शामिल रहे. बता दें कि श्री दादा गुरु जी 80 माह से अन्न का त्याग कर मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं. उनके साथ सैकड़ों परिक्रमावासी साथ में चल रहे है. इस अवसर पर श्री दादा गुरु जी ने भक्तों को मां नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन