Logo
Breaking News Exclusive
133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए 133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए

: जब शाहरुख को फिसड्डी साबित करना चाहती थी पूरी इंडस्ट्री, अनुभव सिन्हा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

News Desk / Mon, Mar 20, 2023


Anubhav Sinha Interview: डायरेक्टर अनुभव सिन्हा इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म भीड़ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म का ट्रेलर 10 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सराहा गया. बता दें कि यह फिल्म 2020 के दौरान देश में लगे पहले लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के पलायन पर आधारित है. इसकी तुलना 1947 में हुए बंटवारे से की गई है. फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर और दीया मिर्जा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा बयां किया और बताया कि कैसे एक वक्त पर पूरी इंडस्ट्री किंग खान को फिसड्डी साबित करने में जुट गई थी. दरअसल, यह किस्सा फिल्म रा वन से जुड़ा हुआ है, जिसका डायरेक्शन अनुभव सिन्हा ने ही किया था.

इन फिल्मों से काबिलियत दिखा चुके अनुभव

गौरतलब है कि अनुभव सिन्हा गंभीर और यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसी फिल्में, जो समाज को खास संदेश देती हैं. इनमें मुल्क, आर्टिकल 15, थप्पड़ और अनेक समेत कई फिल्में शामिल हैं. बता दें कि बतौर निर्देशक उन्होंने तुम बिन, दस, कैश और तुम बिन 2 जैसी फिल्में भी बनाई हैं. इसके अलावा वह 2011 में रिलीज हुई शाहरुख खान की बड़े बजट की फिल्म रॉ वन के निर्देशक भी थे. इस फिल्म में करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और सतीश शाह ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 200 करोड़ रुपये कमाए थे. यह उस दौर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी.

अनुभव ने सुनाया पुराना किस्सा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुभव सिन्हा ने उस दौर का जिक्र किया, जब रॉ वन को फ्लॉप फिल्म माना जाता था. उन्होंने बताया कि पूरी इंडस्ट्री किस तरह शाहरुख को फिसड्डी करार देना चाहती थी. उन्होंने कहा, 'आज रॉ वन हिट है, लेकिन जब यह रिलीज हुई थी, तब इसे फ्लॉप करार दिया गया था. उस वक्त इंडस्ट्री चाहती थी कि शाहरुख फेल हो जाएं, क्योंकि वे इतने बड़े बजट की फिल्म का सामना नहीं करना चाहते थे.'

24 मार्च को रिलीज होगी भीड़

गौरतलब है कि फिल्म भीड़ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की शूटिंग खासतौर पर लखनऊ में की गई है. इसे अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने प्रॉड्यूस किया है. भीड़ फिल्म में कृतिका कामरा, पंकज कपूर, वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव और करण पंडित भी नजर आएंगे.

Oscar 2023: 'मुझे बोलने नहीं दिया गया है,' गुनीत मोंगा ने ऑस्कर विनिंग स्पीच रोकने पर तोड़ी चुप्पी


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन