: जब अलाना पांडे के हसबैंड इवोर को पंडित ने कहा इंदर, दूल्हा-दुल्हन की भी छूट पड़ी हंसी
Alanna Panday Ivor MacCray Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी मुंबई में ड्रीमी वेडिंग की थी. अलाना-इवोर के प्री वेडिंग से लेकर शादी के सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं अब इंटरनेट पर अलाना और इवोर की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस की भी हंसी छूट रही है. दरअसल वीडियो में पंडित मंत्रोच्चारण के दौरान दूल्हे इवोर को किसी और नाम से बुलाने लगते हैं.
अलाना पांडे के दूल्हे का पंडित जी ने लिया था गलत नाम
वेडिंग डिज़ाइनर्स द ए-क्यूब प्रोजेक्ट ने इंस्टाग्राम पर अलाना और इवोर की शादी का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया है. वीडियो में पुजारी शादी की रस्मों को शुरू करते हुए कहते हैं, "हम यहां अलाना और इंदर की शादी देखने के लिए इकट्ठे हुए हैं," वहीं दूल्हे मियां इवोर को पंडित जी के इंदर कहने पर सेरेमनी में मौजूद सभी गेस्ट हंसने लगते हैं यहां तक कि ब्राइड और ग्रूम की भी हंसी छूट पड़ती है. हालांकि अलाना की मां और फिटनेस एक्सपर्ट Deanne Panday ने पुजारी को सही नाम बताया और फिर उन्होंने इवोर के नाम के साथ सारी रस्में पूरी की.
अलाना पांडे की रिस्पेशन पार्टी रही थी शानदार
इससे पहले, सोशल मीडिया स्टार अलाना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके ग्लैमरस और मजेदार संगीत सेरेमनी की झलक शेयर की थी. वीडियो में अनन्या पांडे-अहान पांडे के एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से लेकर चंकी और भावना पांडे के फ्लोर पर आग लगाने तक, अलाना पांडे का रिस्पेशन हिट रहा था. दूल्हा-दुल्हन को शाहरुख खान और गौरी खान ने भी डांस फ्लोर पर ज्वाइन किया था. कैद किए गए पलों में से एक में, शाहरुख ने अलाना और इवोर को गले भी लगाया था. अलाना ने अपने इंस्टा पर भी अपनी शादी की तमाम वीडियो शेयर की हैं.
चंकी पांडे की भतीजी हैं अलाना पांडे
बता दें कि अलाना पांडे चंकी पांडे के भाई की बेटी और उनकी भतीजी हैं. अलाना एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. जबकि अलाना के मिस्टर हसबैंड इवोर फोटोग्राफर और वीडिय़ोग्राफर हैं. इवोर और अलाना काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं दोनों ने साल 2021 में सगाई की थी.
ये भी पढ़ें:-Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के फैंस को मिलने वाला है सरप्राइज, इस दिन रिलीज होगा ‘पुष्पा 2’ का टीजर
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन