Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

एक्ट्रेस ट्विशा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार : भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भदभदा श्मशान घाट में उनके भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के दौरान परिवार और करीबी मौजूद रहे। इस दौरान ट्विशा की मां समेत अन्य परिजन भावुक हो गए और रो पड़े।

दिल्ली AIIMS की टीम ने किया दोबारा पोस्टमॉर्टम

अंतिम संस्कार से पहले रविवार को दिल्ली AIIMS की टीम ने भोपाल AIIMS में ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया।

करीब 3 घंटे चली प्रक्रिया के बाद टीम भोपाल से रवाना हो गई। पोस्टमॉर्टम से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में सुरक्षित रखे गए हैं। टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगी।

12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि 12 मई की रात कटारा हिल्स में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने ट्विशा शर्मा मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस मामले में सुनवाई करेगी।

पति समर्थ 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

समर्थ शर्मा को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश भी दिए गए हैं।

वहीं, भोपाल कोर्ट में ट्विशा की सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

CM मोहन यादव ने CBI जांच पर जताई सहमति

मोहन यादव ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने पर सहमति दे दी है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन