Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

शहडोल में 25 साल की युवती ने फांसी लगाई : घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खड्डा में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव की 25 वर्षीय युवती ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जैसे ही उसे फंदे से लटका देखा, तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फंदे से उतारा, लेकिन तब तक थम चुकी थीं सांसें

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान खड्डा गांव निवासी प्रेमबती पटेल (25 वर्ष) पुत्री रामशंकर पटेल के रूप में हुई है।

सोमवार देर रात प्रेमबती ने घर के अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर पड़ी, तो वे बदहवास स्थिति में उसे नीचे उतारने दौड़े, लेकिन तब तक उसकी सांसें पूरी तरह थम चुकी थीं।

मंगलवार दोपहर घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद? जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में युवती के इस आत्मघाती कदम उठाने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जांच अधिकारियों के अनुसार

"फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवती किसी तरह के मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी परेशानी से तो नहीं जूझ रही थी। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन