MP में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गोलियों से भूना ? : सिर में गोली लगी, दीवारों पर के छींटें, प्रेग्नेंसी किट मिली, जानिए कहां थी लाशें ?
Narmadapuram Double Murder Suspected | Police Reach Spot, Youth & Girl Dead: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सोहागपुर के भटगांव में सोमवार सुबह गोली लगने से युवक-युवती की मौत हो गई। ये हत्या है या युवक ने युवती को मारा और फिर खुद गोली मार ली, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
Narmadapuram Double Murder Suspected | Police Reach Spot, Youth & Girl Dead: सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी उषा मरावी, शोभापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चौहान ने मौका-मुआयना किया है।
Narmadapuram Double Murder Suspected | Police Reach Spot, Youth & Girl Dead: युवती की पहचान रिंकी पुरवइया (21) पिता सुरेश पुरवइया निवासी भटगांव, सोहागपुर के रूप में हुई है। युवक का नाम अरुण पुरवइया (28) है, जो रायसेन के गोरा मचवाई गांव का रहने वाला था।
Narmadapuram Double Murder Suspected | Police Reach Spot, Youth & Girl Dead: सोहागपुर पुलिस के मुताबिक, शव रिंकी के घर की छत पर बने बाथरूम में मिले हैं। इन्हें सबसे पहले रिंकी के पिता सुरेश पुरवइया ने देखा। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे रिंकी को छत पर देखा था। सुबह 7 बजे जागने पर दोबारा छत पर पहुंचे तो दोनों के शव मिले।
लव अफेयर का शक
Narmadapuram Double Murder Suspected | Police Reach Spot, Youth & Girl Dead: युवक और युवती एक ही समाज के थे। वे मोबाइल फोन पर बात करते थे। लव अफेयर की बात सामने आ रही है। शक है कि लड़का उससे मिलने घर आया और छत पर चला गया। युवती अपनी बहन के साथ छत वाले कमरे में सो रही थी। उसके भाई और भाभी दूसरे कमरे में सो रहे थे, लेकिन गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी।
अरुण के हाथ में मिली पिस्तौल
Narmadapuram Double Murder Suspected | Police Reach Spot, Youth & Girl Dead: एसपी साईंकृष्णा थोटा ने बताया कि कि अरुण और रिंकी के सिर में गोली लगी है। अरुण के हाथ में पिस्तौल भी मिली है। दोनों लाशें घर की छत पर मिलीं। छत से 12 फीट नीचे घर की दीवार की दूसरी तरफ भी खून मिला है। पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है।
Narmadapuram Double Murder Suspected | Police Reach Spot, Youth & Girl Dead: एसपी ने बताया कि डॉग स्क्वॉड, FSL ऑफिसर और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट नर्मदापुरम पहुंचे। मौके से सबूत इकट्ठा किए। करीब डेढ़ घंटे तक सबूत इकट्ठा करने के बाद लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए सोहागपुर हॉस्पिटल ले गया। डॉक्टर्स की टीम सोहागपुर में लाशों का पोस्टमॉर्टम करेगी।
मोबाइल फोन जब्त, CDR रिपोर्ट ली जा रही
पुलिस ने बताया कि दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए CDR रिपोर्ट ली जा रही है। पुलिस को कई जरूरी सबूत मिले हैं, जो मर्डर और उसके बाद सुसाइड की ओर इशारा करते हैं।
मौके से प्रेग्नेंसी कीट मिली
Narmadapuram Double Murder Suspected | Police Reach Spot, Youth & Girl Dead: पुलिस को मौके पर प्रेग्नेंसी कीट मिली है। हालांकि कीट इस्तेमाल की हुई नहीं है। देशी पिस्तौल कट्टा भी मिला है। महिला डाक्टर नेहा वर्मा और डॉक्टर कमलेश विश्वास की पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया।
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन