Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

शहडोल में CBI की बड़ी कार्रवाई : सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जबलपुर की टीम ने मध्यप्रदेश के शहडोल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रबंधक को बैंकिंग कियोस्क (कस्टमर सर्विस पॉइंट) संचालन की अनुमति देने के एवज में रिश्वत मांगते हुए पकड़ा गया है.

इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर सीबीआई की टीम आरोपी के ग्वालियर स्थित पैतृक आवास पर भी छानबीन और छापामार कार्रवाई कर रही है.

चार बैंकिंग कियोस्क की अनुमति के बदले मांगी थी घूस

यह पूरी कार्रवाई शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह की लिखित शिकायत पर की गई है. फरियादी दीपेंद्र सिंह ने शहडोल जिले के विभिन्न स्थानों पर चार नए बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन दिया था.

आरोप है कि इस फाइल और प्रस्ताव को स्वीकृत करने तथा आवश्यक अनुमति जारी करने के बदले सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

गुरुद्वारे के पास जैसे ही पकड़ी रकम, पहले से तैनात CBI ने दबोचा

बैंक अधिकारी द्वारा रिश्वत के लिए लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर फरियादी दीपेंद्र सिंह ने सीबीआई (CBI) जबलपुर इकाई के पुलिस अधीक्षक एस.के. राठी से मामले की शिकायत कर दी. शिकायत के प्रारंभिक सत्यापन और आरोप सही पाए जाने के बाद सीबीआई ने ट्रैप दल का गठन कर कार्रवाई की योजना बनाई.

तय रणनीति के तहत गुरुवार को शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर बैंक अधिकारी अभ्यंकर शर्मा से मिलने पहुंचे. सहायक प्रबंधक ने बैंक परिसर के बाहर एक गुरुद्वारे के पास दीपेंद्र सिंह से 10 हजार रुपये की नगद राशि ली. जैसे ही उसने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से ही आसपास घेराबंदी कर निगरानी कर रही सीबीआई की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों धर दबोचा.

आरोपी ग्वालियर का रहने वाला, घर पर चल रही है छानबीन

सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी सहायक प्रबंधक को तुरंत हिरासत में ले लिया और उनके कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है. कार्रवाई के दौरान सभी आवश्यक वैधानिक और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं.

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अभ्यंकर शर्मा मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं. इसी के चलते सीबीआई की एक अन्य टीम द्वारा उनके ग्वालियर स्थित आवास पर भी दबिश देकर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के बाद बैंक अधिकारियों में हड़कंप का माहौल है और मामले की आगे की विस्तृत जांच जारी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन