Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: MP में प्रेमिका को दौड़ा-दौड़ाकर घोंपा चाकू: 7 साल के बेटे के सामने किए 16 वार, भागते वक्त काटा गला, जानिए क्यों जल्लाद बना सनकी आशिक ?

MP CG Times

MP CG Times / Mon, Apr 11, 2022

MP में प्रेमिका को दौड़ा-दौड़ाकर घोंपा चाकू: 7 साल के बेटे के सामने किए 16 वार, भागते वक्त काटा गला, जानिए क्यों जल्लाद बना सनकी आशिक ?

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार को प्रेमिका को अकेला पाकर आरोपी प्रेमी ने उस पर चाकू से वार कर दिए। जान बचाकर वह भागी तो उसने दौड़ा-दौड़ाकर 16 बार चाकू घोंपे।

भागने के दौरान जब वह गिर पड़ी तो आरोपी ने उसका गला काटा और पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। पूरी घटना महिला के 7 साल के बेटे की आंखों के सामने हुई। इसके बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मामला सारनी के सुपर ई कॉलोनी का है। टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया संदीप साहू नामक युवक ने सोमवार दोपहर वारदात को अंजाम दिया। 26 साल की रुबीना पति आसिफ और 7 साल के बेटे के साथ रहती थी। सुबह जब पति काम पर गया तो उसका दोस्त संदीप उसके घर आ धमका। दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई, फिर उसने चाकू से रुबीना पर कई वार किए। वह जान बचाकर भागी तो आरोपी ने दौड़कर उस पर चाकू से कई वार किए। आरोपी ने प्रेमिका का गला रेता और पहली मंजिल से नीचे भी फेंक दिया। नीचे गिरा देख पड़ोसी उसे सारनी के एमपीईबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे घोड़ाडोंगरी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पति आसिफ का कहना है कि संदीप ने पत्नी की हत्या की है। वह दो साल से उसके पीछे लगा हुआ था। मेरे घर से जाते ही घर आकर विवाद किया करता था। मारपीट और गाली-गलौज भी करता था। एक बार तो उसने मुझे ही थाने भिजवा दिया था। पहले दूसरी जगह रहता था, उसी से परेशान होकर कमरा बदला था। टीआई रत्नाकर हिंग्वे के मुताबिक महिला का दो साल से संदीप के साथ अफेयर था, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ताल में पता चला है कि पति और प्रेमी के बीच कुछ समय पहले विवाद भी हुआ था। प्रेमी चाहता था कि महिला के संबंध उससे पहले जैसे ही रहें, लेकिन रुबीना उससे दूरी बना रही थी। इसी बात से संदीप गुस्सा था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन