Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

अनूपपुर–राजेंद्रग्राम मार्ग पर कार-बाइक की टक्कर : एक युवक की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

अनूपपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनूपपुर–राजेंद्रग्राम मार्ग पर ग्राम बैरीबांध के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मनेश्वर पटेल (29 वर्ष) निवासी दुलहारा, अनूपपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

भीड़ में छिपा था कार चालक

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार चालक भी घटनास्थल पर मौजूद भीड़ में शामिल था। आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान संदेह होने पर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि दुर्घटना उसकी कार से ही हुई है।

कार का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया।

आरोपी कार चालक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी कार चालक रानू प्रसाद पनिका (26 वर्ष) पिता नत्थू प्रसाद पनिका, निवासी पटौराटोला, अनूपपुर को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना में शामिल कार क्रमांक MP65 C 5208 को भी जब्त कर थाने भेजा गया है।

BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वाहन से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन