Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

उमरिया में युवक ने कॉन्स्टेबल को जड़ा थप्पड़ : बीच सड़क कॉलर पकड़ी, पुलिसकर्मी ने भी धुनाई की, वीडियो वायरल

एमपी के उमरिया शहर के रणविजय चौक पर शनिवार रात विवाद की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, विमल लाडिया नाम का युवक एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा था।

उसी दौरान ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे कॉन्स्टेबल मुकेश सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात पर युवक भड़क गया और पुलिसकर्मी से बहस करने लगा।

कॉलर पकड़ी, जड़ा थप्पड़

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक ने पहले गाली-गलौज की और फिर कॉन्स्टेबल की कॉलर पकड़ ली। वायरल हुए 32 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा।

इसके जवाब में कॉन्स्टेबल ने भी युवक को दो थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान आसपास मौजूद तीन-चार लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए।

बीच-बचाव के दौरान भी जारी रही हाथापाई

वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की कॉलर नहीं छोड़ी और एक और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने युवक को चांटा मारकर अलग किया।

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

एसडीओपी पीएल परस्ते के अनुसार, कॉन्स्टेबल मुकेश सिंह के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। आरोपी विमल लाडिया के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी उमरिया का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है। वह न्यायालय में वाहन चलाने का काम करता है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन