Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

इंस्टाग्राम रील बनाते वक्त कैमरे में कैद हुई 'लाइव मौत' : टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसे का मामला सामने आया है। चिचोली मार्ग पर टाहली जोड़ के पास हुए इस एक्सीडेंट का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में टवेरा गाड़ी के अंदर बैठा एक युवक मोबाइल से इंस्टाग्राम रील बना रहा होता है, तभी अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सीधे टवेरा से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पल भर में ही खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

तीन घरों के चिराग बुझे: मौके पर ही तोड़ा दम, रास्ते में थमी सांसें

मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुए इस भीषण हादसे ने तीन युवाओं की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली। टक्कर लगते ही बाइक का अगला हिस्सा टवेरा गाड़ी के परखच्चे उड़ाते हुए अंदर घुस गया। हादसे में 17 वर्षीय युवक कपिल बारस्कर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, गंभीर रूप से घायल दो युवतियों—खुशी पंडाग्रे (22 वर्ष) और आंचल सेन (23 वर्ष) को तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों में खुशी और कपिल रिश्ते में मौसी-भांजा थे।

इंदौर से लौट रही सहेली को लेने गए थे मौसी-भांजे

मिली जानकारी के मुताबिक, खारीढाना की रहने वाली आंचल सेन इंदौर में एक प्राइवेट नौकरी करती थीं। वह सुबह ही बस से लौटकर फोरलेन स्थित टाहली जोड़ पर उतरी थीं। अपनी सहेली आंचल को रिसीव करने के लिए खुशी पंडाग्रे अपने भांजे कपिल बारस्कर के साथ बाइक से पहुंची थी। आंचल को साथ लेकर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे, तभी टाहली जोड़ के पास वे इस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए।

रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से आ रही थी बाइक!

शुरुआती जांच और वायरल वीडियो के विश्लेषण से यह आशंका जताई जा रही है कि हादसा बाइक के गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आने की वजह से हुआ। हादसे के वक्त टवेरा वाहन नेशनल हाईवे पर अपनी तयशुदा लेन और सही साइड में दौड़ रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से यह बाइक आ गई और दोनों वाहनों में आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा पूरी जांच के बाद ही हो पाएगा।

जांच में जुटी चिचोली पुलिस: वायरल वीडियो बनेगा अहम सबूत

इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। मृतका खुशी पंडाग्रे कॉलेज की छात्रा थी, जबकि आंचल सेन इंदौर में जॉब कर रही थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिचोली थाना पुलिस मुस्तैदी से जांच में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टवेरा के अंदर से वायरल हुआ यह इंस्टाग्राम रील वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जांच का आधार बनाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह वैधानिक रूप से साफ हो पाएगा कि लापरवाही किस वाहन चालक की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन