Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

अनूपपुर में BJP नेता की कूलर फैक्ट्री में लगी आग : 700 कूलर, कार जलकर खाक, इधर अंडरग्राउंड केबल पाइप जलकर खाक, आसमान में काले धुएं का गुबार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आगजनी की घटनाएं सामने आईं। जैतहरी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की कूलर फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ।

वहीं जिला मुख्यालय में अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए रखे पीवीसी पाइप के बंडलों में आग लग गई। दोनों घटनाओं में दमकल टीमों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भाजपा नेता की कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जैतहरी थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे भाजपा नेता विजय शुक्ला की कूलर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। विजय शुक्ला, जैतहरी नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला के पति हैं।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री उनके घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर इसकी चपेट में आ गया।

700 कूलर, कच्चा माल और कार जलकर राख

आगजनी में फैक्ट्री में रखे करीब 700 कूलर, भारी मात्रा में कच्चा माल और एक क्रेटा कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही जैतहरी नगर परिषद, अनूपपुर नगर पालिका और एमबी पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 5 बजे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

जैतहरी थाना प्रभारी अमर वर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी हो रही हैं। कुछ लोग इसे साजिशन आगजनी बता रहे हैं, जबकि अन्य शॉर्ट सर्किट को वजह मान रहे हैं।

जिला मुख्यालय में पाइप बंडलों में लगी आग

वहीं, सोमवार दोपहर अनूपपुर जिला मुख्यालय में चंदास नदी किनारे पुरानी बस्ती मार्ग के पास अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए रखे पीवीसी पाइप के बंडलों में आग लग गई।

दोपहर करीब 12 बजे लगी इस आग में 15 से 20 पाइप बंडल जलकर खाक हो गए। आग से उठता काला धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल वाहन चालक शिव मोहन सिंह ने बताया कि पाइप पीवीसी के बने होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। पानी डालने के बावजूद आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।

रीवा के ठेकेदार का था सामान

जानकारी के मुताबिक अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य रीवा के एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था और पाइप उसी काम के लिए रखे गए थे।

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि मामले में अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने के बाद आग लगने के कारणों और पाइप मालिक की पहचान को लेकर जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन