कलमा पढ़कर गाय काटी, ईद पर दी कुर्बानी : MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी
MP CG Times / Sat, May 30, 2026
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ईद पर गाय को काटा गया है। ईद के दौरान गाय की कुर्बानी एक आरोपी के खेत पर दी गई थी। अवशेष भी उसी स्थान से बरामद हुए हैं। एक इमाम को भी मौके पर बुलाया गया था। इमाम की मौजूदगी में कुर्बानी दी गई।
मोघाट रोड पुलिस ने मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत के बड़ियातुला गांव से गौ-हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। आरोपियों को अपने कान पकड़े हुए माफी मांगते दिखे।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पॉलिथीन में भरकर गाय के सिर और पैर सड़क किनारे फेंके जा रहे थे। बड़ियातुला गांव मुस्लिम बहुल क्षेत्र बताया जाता है। गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
पुलिस के सामने ही बाइक में तोड़फोड़
इस दौरान पड़ोसी गांव के कुछ हिंदू युवा मौके पर पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से बाइक सवार आरोपी वहां से भाग निकले। आक्रोशित युवाओं ने पुलिस के सामने ही 2 बाइक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे मौके पर पहुंचे।
इस दौरान पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया गया। मौके से गोवंश का मांस और आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए मोघट रोड थाना और रामेश्वर चौकी का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

थैलों में कटे हुए सिर और मांस मिले हैं।

खंडवा में गायों को काटा गया। इलाके में तनाव की स्थिति।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा। लोगों के देखकर भागे युवक।
सरपंच प्रतिनिधि को मिली थी सूचना, युवाओं के पहुंचने से बढ़ा तनाव
पड़ोसी गांव सिहाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि हेमंत चौहान ने बताया कि वे इस समय केदारनाथ यात्रा पर हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि बड़ियातुला गांव में ईद के मौके पर गाय काटी गई है। उसके अवशेष बाहर फेंकने की तैयारी हो रही है। सूचना मिलने के बाद गांव के कुछ युवा मौके पर पहुंचे।
इस दौरान वहां उन्होंने देखा कि बाइक पर कुछ लोग पॉलिथीन में गाय के सिर, पैर और अन्य अवशेष लेकर आए थे। युवाओं को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। घटनास्थल से 2 बाइक भी मिली हैं। इनमें से एक बाइक रमजान की बताई जा रही है, जबकि दूसरी बाइक के संबंध में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
शनिवार सुबह 5 बजे FIR दर्ज
मामले में पुलिस ने बताया कि गोवंश की पुष्टि के बाद देर रात ही कार्रवाई शुरू की गई। शनिवार सुबह लगभग 5 बजे इस मामले में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने गाय काटने, मांस खाने, अवशेष फेंकने और पॉलिथीन उपलब्ध कराने वाले लोगों की पहचान कर ली है।
9 आरोपियों में 7 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया- गोहत्या के मामले में 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को थाना मोघट रोड़ लाया गया, जहां उनका जुलूस भी निकाला गया। उनके कब्जे से चाकू-छुरे भी जब्त किए गए हैं।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन