Logo
Breaking News Exclusive
नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक

MP के किसानों ने शिवराज सिंह का काफिला रोका : बोले- खाद नहीं मिल रहा, 15 दिन से लाइन में, BJP विधायक को जनता ने खदेड़ा, चोर-चोर कहकर भगाया

मध्य प्रदेश की जनता अब बीजेपी नेताओं को खदेड़ रही है। सीहोर में रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला कांग्रेस नेताओं और किसानों ने रोक लिया। उन्होंने कहा- भले ही हम कांग्रेस पार्टी से हैं, लेकिन आप हमारे प्रतिनिधि हैं। इस पर शिवराज ने जवाब दिया- मैं जनता का प्रतिनिधि हूं तो सबका प्रतिनिधि हूं। आपका भी प्रतिनिधि हूं।

इसे भी पढ़ें- मिनिस्टर बंगले में ट्रांसफर डील का स्टिंग : सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने शिवराज से कहा- पिछले 15 दिन से किसान खाद और दूसरे कृषि संबंधी कामों के लिए परेशान हैं। डिजिटल पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का ज्ञापन भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा। इस पर शिवराज ने कहा कि जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

दरअसल, शिवराज रविवार को जनकल्याण शिविर में शामिल होने इछावर के आजाद मैदान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कांग्रेस नेताओं ने उनका काफिला रोक लिया। उधर, नीमच में जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को जनता के आक्रोश के चलते कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इस दौरान तीखी बहस और सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

कुछ अफसरों को जनता के काम रोकने में ही मजा आता है

कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद शिवराज आजाद चौक पहुंचे। यहां जनकल्याण शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा- कुछ अफसरों को जनता के काम रोकने में ही मजा आता है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पॉजीटिव माइंडसेट रखें। सकारात्मक सोच के साथ काम करें और सरकार की मंशा पर कोई पलीता न लगाएं।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा- मुझे शिकायतें मिली हैं कि पात्र लोगों के नाम भी किसी न किसी बहाने से योजनाओं से काटे जा रहे हैं। अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। एक-एक आवेदन की ठीक से जांच होगी और किसी भी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा।

नीमच में बीजेपी विधायक सकलेचा का विरोध

उधर, जावद सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नीमच के बांगरेड गांव में जनता के आक्रोश के चलते विधायक को कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

दरअसल, विधायक सकलेचा बांगरेड गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला और भाषण देना शुरू किया, ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने सीधे सवाल किया- विधायक जी! अस्पताल तो बन रहा है, लेकिन मरीज यहां तक कैसे पहुंचेंगे? क्या वे कीचड़ और कच्चे रास्ते से तड़पते हुए आएंगे?

सवालों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित भीड़ ने मंच को घेर लिया और 'विधायक वापस जाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिए। जब सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

माहौल इतना गरमा गया कि विधायक और उनके काफिले को अपनी गाड़ियों की ओर लौटना पड़ा। जनता ने विधायक को खदेड़ दिया। कार्यक्रम स्थल से चोर-चोर कहकर भगा दिया।

सकलेचा बोले- सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया जारी

विरोध के बीच विधायक सकलेचा नाराज भी हुए। वे ग्रामीणों से बोले- पहले मेरी बात सुनो। अगर वोट नहीं देना तो मत देना। सड़क निर्माण से संबंधित आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं और मंजूरियां पूरी की जा रही हैं। सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया जारी है।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन