Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

MP में ससुर-दामाद को गोलियों से भूना : रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग

मध्य प्रदेश के Gwalior में बुधवार सुबह हुए सनसनीखेज firing case ने पूरे शहर को दहला दिया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र की पटरी रोड पर BSF के एक रिटायर्ड जवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर ससुर-दामाद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

इस गोलीकांड में महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर की मौत हो गई, जबकि उसके दामाद सत्यभान गुर्जर की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी Vishnu Dubey को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मृतक के परिजनों और गुर्जर समाज के लोगों ने महाराजपुर एयरपोर्ट तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।

सरकारी जमीन पर रेत डंपिंग बना खूनी विवाद

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से सरकारी जमीन पर रेत डंप करने को लेकर विवाद चल रहा था। Additional SP Suman Gurjar ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी।

कुछ देर बाद जब महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर और सत्यभान गुर्जर पटरी रोड से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। आरोप है कि रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे और उसके साथियों ने कट्टों और पिस्टल से 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी।

सड़क पर गिरे दोनों, आरोपी हथियार लहराते भागे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक हुई अंधाधुंध firing से इलाके में भगदड़ मच गई। गोलियां लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दोनों घायलों को गंभीर हालत में Jayarogya Hospital के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून बह जाने से महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर की मौत हो गई। वहीं सत्यभान गुर्जर के शरीर में फंसी गोलियां निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार ऑपरेशन कर रही है।

Gurjar Community में आक्रोश, QRF तैनात

इस murder case के बाद गुर्जर समाज में भारी नाराजगी देखी गई। अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक लोगों की भीड़ जुट गई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में Quick Response Force (QRF) समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी।

पुलिस को आशंका थी कि मामला बढ़ सकता है, इसलिए एयरपोर्ट तिराहे और महाराजपुरा इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।

शव रखकर किया चक्काजाम

मृतक के परिजनों ने शाम करीब 5 बजे एयरपोर्ट तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मुख्य आरोपी विष्णु दुबे की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन