Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: तुम बहुत खूबसूरत हो, मुझसे शादी करोगी: युवक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करता, फिर उन्हें बेच देता था

MP CG Times

MP CG Times / Mon, Apr 18, 2022

तुम बहुत खूबसूरत हो, मुझसे शादी करोगी: युवक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करता, फिर उन्हें बेच देता था
इंदौर। आज के दौर में सोशल मीडिया का उपयोग सबसे ज्यादा होने लगा है. छोटे बच्चे से लेकर जवान और बूढ़े तक सोशल साइट्स पर एक्टिव रहते हैं. इसके कुछ अच्छे और बुरे साइड इफेक्ट भी सामने आते हैं. ताजा मामला इंदौर से सामने आया हैं. जहां एक युवक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करता था. कहता था तुम बहुत खूबसूरत हो, मुझसे शादी करोगी. फिर लड़की को राजस्थान बांसवाड़ा में बेच देता था. ऐसे ही एक आरोपी को पुलिस में राजस्थान के बांसवाड़ा से गिरफ्तार किया है. दरअसल इंदौर के विजय नगर थाने में एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए नाबालिक युवती की इंस्टाग्राम आईडी और कॉल डिटेल निकाली, तो उसमें एक युवक से लड़की की बातचीत होना पाया गया. पुलिस ने राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचकर आरोपी नारायण उर्फ अजय कीर को गिरफ्तार किया. जिससे पूछताछ में चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर उसकी इंस्टाग्राम आईडी को खंगाला, तो आरोपी एक साथ तीन से चार युवतियों से बात कर रहा था. हर एक चैटिंग में उसने लिखा था. तुम बहुत खूबसूरत हो और तुम मुझसे शादी करोगी क्या ? इसके बाद लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता. राजस्थान के अलग-अलग जिलों में लड़कियों को बेच देता था. इंदौर की नाबालिग लड़की को बेचने के पहले ही वह विजय नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस आरोपी से और भी कई मामलों में जांच में जुटी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी से जब्त मोबाइल का डिलीट डेटा रिकवरी कराने में जुटी है. डिलीट डाटा रिकवर होने के बाद और भी चौंका देने वाले मामले सामने आ सकते हैं. पुलिस के मुताबिक अब तक आरोपी तीन से ज्यादा लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा चुका है. विजय नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म किडनैपिंग सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन