MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

अनूपपुर में 12 महीने, 12 वारदातों की कहानी : मा-बाप को कुल्हाड़ी से काटा, गर्लफ्रेंड के लिए डबल कत्ल, जज के घर अटैक, 'कुलक्षणी' पर सियासत, पढ़िए कैसा रहा 2025 ?

अनूपपुर में 12 महीने, 12 वारदातों की कहानी : मा-बाप को कुल्हाड़ी से काटा, गर्लफ्रेंड के लिए डबल कत्ल, जज के घर अटैक, 'कुलक्षणी' पर सियासत, पढ़िए कैसा रहा 2025 ?

शिवम साहू, अनूपपुर। साल 2025 अनूपपुर के लिए सिर्फ बीते दिनों का हिसाब नहीं था, बल्कि यह साल Crime, Tragedy, Political Controversy और System Failure का ऐसा दस्तावेज़ बन गया, जिसे भुला पाना आसान नहीं होगा। हर महीना किसी न किसी सनसनी के नाम दर्ज हुआ। कहीं मासूम की चीखें थीं, कहीं सड़क पर बिखरी लाशें, तो कहीं सत्ता के गलियारों में उठते विवादों की गूंज। यह Year Ender 2025 उन घटनाओं की कहानी है, जिन्होंने अनूपपुर को अंदर तक झकझोर दिया।

न्याय के घर पर हमला, कानून व्यवस्था पर सीधी चोट

अनूपपुर की Law & Order Situation उस वक्त कटघरे में आ गई, जब भालूमाड़ा इलाके में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के शासकीय आवास पर हमला हुआ।

न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तभी कुछ लोग घर के बाहर आकर गालियां देने लगे। आरोपियों ने धमकी दी— “कैसे मजिस्ट्रेटी करते हो, देख लेंगे”। इसके बाद पथराव हुआ, गेट और लाइटें तोड़ी गईं।

यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं थी, बल्कि Judicial Independence और Rule of Law के लिए खतरे की घंटी थी।

अनूपपुर में प्रेमिका को लेकर डबल मर्डर

अनूपपुर जिले में एक प्रेमिका को लेकर दो प्रेमियों (Enmity of two lovers) के बीच पनपी दुश्मनी आखिरकार खूनी खेल में बदल गई। महिला उत्पीड़न से जुड़ा एक विवाद मार्च में Double Murder Case में बदल गया। मामूली कहासुनी और सामाजिक तनाव ने हिंसक रूप ले लिया और दो लोगों की हत्या कर दी गई।

अनूपपुर निवासी युवक ने साजिश के तहत बेमेतरा के युवक को अपने एक दोस्त के साथ ट्रेन से अनूपपुर बुलाया. वहां से दोनों को सुनसान जंगल ले जाकर बेमेतरा से आए युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. जब दोस्त ने विरोध किया तो उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में इलाज कराने के बहाने दूसरी जगह ले जाकर उसकी भी हत्या कर दी गई.

बस और ऑटो की टक्कर, गरीबों की सवारी बनी मौत का वाहन

अप्रैल में अनूपपुर की सड़कों पर Road Accident ने कहर बरपाया। ग्रामीणों से भरे ऑटो और तेज रफ्तार बस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि Public Transport Negligence और कमजोर यातायात व्यवस्था का परिणाम था। घायल घंटों तक इलाज के लिए भटकते रहे। हर मौत के पीछे एक परिवार उजड़ गया, लेकिन सवाल वही— क्या सबक लिया गया?

अनूपपुर में 1 करोड़ 80 लाख का गांजा जब्त

अनूपपुर में जबलपुर एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान 599 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।


जुलाई: उफनते नाले में बह गया पूरा परिवार

जुलाई में अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग पर सजहा नाले ने चार जिंदगियां निगल लीं।
SECL कर्मी चंद्रशेखर यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से नाला पार कर रहे थे, तभी तेज बहाव में कार बह गई।

पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत ने Disaster Management Failure को उजागर कर दिया। चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग—सब नदारद थे। यह हादसा सिस्टम की लापरवाही का सबसे दर्दनाक उदाहरण बन गया।

अनूपपुर में एक हादसा, पांच लाशें

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रहे दो पहिया वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर से दो पहिया वाहन चालक सहित कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पांच गंभीर रूप से घायल हुए।

हादसा इतना जबरजस्त था कि बाइक चालक का चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटते हुए एक निर्माणाधीन मकान से जा टकराई। कार में 9 लोग सवार थे, जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल थे।

अनूपपुर में राजनीति में भाषा की मर्यादा टूटी

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता की टिप्पणी ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया।
महिला मोर्चा की पदाधिकारी पर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ और मामला Political Controversy बन गया।

यह विवाद सत्ता, भाषा और सार्वजनिक आचरण पर बहस का कारण बना। 'कुलक्षणी' शब्द को लेकर जमकर बवाल हुआ।

बेटे ने पिता की हत्या की सुपारी दी

साल की सबसे खौफनाक वारदात।लखनपुर गांव में 18 वर्षीय बेटे ने Contract Killing के जरिए अपने ही पिता, सौतेली मां और नौकरानी को मरवा दिया।मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में ट्रिपल मर्डर केस में हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें सौतेला बेटा और 4 अन्य सहयोगी मर्डर प्लान करते नजर आ रहे हैं। सौतेला बेटा कह रहा है कि तुरंत काटकर पांचों लोग भाग जाएंगे। इनमें एक किलर छत्तीसगढ़ का रहने वाला भी है।

सौतेले बेटे ने अपने मां-बाप को मारने के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी। इस हत्याकांड में 5 लोग शामिल थे। इनमें मास्टरमाइंड का नाम आलोक पटेल, कुल्हाड़ी से काटने वाले का देवेंद्र सोनवानी और सक्षम केशरवानी है। सक्षम कोरिया जिले का रहने वाला है। वहीं 2 नाबालिग मर्डर करते वक्त साथ में थे।

इस वारदात में राजेंद्र पटेल (40), उनकी पत्नी रूपा पटेल और उनकी नौकरानी सीमा बैगा की मौत हो गई। रूपा पटेल की जबलपुर में इलाज के पांचवें दिन मौत हुई। आरोपी सौतेले बेटे ने प्रॉपर्टी और अपने जन्मदिन पर थप्पड़ मारने के बदले में सुपारी देकर हत्या कराई है।

संबंधित ख़बरें

अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे

अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन