Logo
Breaking News Exclusive
SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें

अनूपपुर में तेज रफ्तार कार खेत में पलटी : दरवाजे लॉक होने से कार में 4 लोग फंसे, ट्रैफिक पुलिस ने शीशा तोड़कर बचाया

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनगवां में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग अंदर फंस गए, जिन्हें यातायात पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यातायात प्रभारी विनोद दुबे के अनुसार, कार क्रमांक DL 10 CK 3046 में सवार एक परिवार छत्तीसगढ़ से गाडासराई (डिंडोरी) की ओर जा रहा था। धनगवां के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार खेत में जा गिरी और पूरी तरह पलट गई।

दरवाजे लॉक, कार में फंसे रहे चारों

हादसे के बाद कार के दरवाजे लॉक हो गए, जिससे चालक, दो महिलाएं और एक अन्य पुरुष अंदर ही फंस गए। उसी दौरान सड़क सुरक्षा पेट्रोलिंग कर रही यातायात टीम को सूचना मिली।

एएसआई ब्रिजेश सिंह, प्रधान आरक्षक रिजवान और आरक्षक मनीष सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त कार के शीशे और लॉक तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जैतहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक यदि समय पर रेस्क्यू नहीं किया जाता तो अत्यधिक रक्तस्राव या दम घुटने से स्थिति गंभीर हो सकती थी।

फिलहाल सभी का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, घायलों के होश में आने और बयान देने की स्थिति में उनके नाम-पते की जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन