Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: जानलेवा लग्जरी ख्वाब! 1 साल में 718 महिलाओं ने दी जान, MP में खुदकुशी में बहुत आगे हैं युवतियां...

MP CG Times

MP CG Times / Sat, Oct 9, 2021

जानलेवा लग्जरी ख्वाब! 1 साल में 718 महिलाओं ने दी जान, MP में खुदकुशी में बहुत आगे हैं युवतियां...

भोपाल। बेहतर जिंदगी का ख्वाब लिए राजधानी भोपाल तो पहुंच गई, लेकिन जब ख्वाब टूटा तो मौत को ही गले लगा लिया. यही स्थिति है दूर-दराज के जिलों, छोटे कस्बों से भोपाल आने वाली युवतियों की, जिसमें से कुछ निराश होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रही हैं. देखा जाए तो राजधानी भोपाल में हर साल करीब डेढ़ लाख युवक-युवतियां पढ़ाई और जाॅब के लिए आते हैं, इनमें से कई युवतियां बेहतर जिंदगी की आस में सिर्फ काम के लिए भोपाल आती हैं, अधिकांश अपने सपने पूरे करने की उम्मीद में जी-जान से जुटी रहती हैं, जबकि कुछ निराश होकर मौत को गले लगा लेती हैं.

इसे भी पढ़ें: मर्डर, सुसाइड और जुर्म: गमछे से बहू का गला घोंटा, पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, फिर कमरे में जाकर कर लिया ये काम…

नौकरी की तलाश में आई और कफन में लिपट कर गई

युवक से दोस्ती हुई, बेहतर जिंदगी की आस में भोपाल आई. नौकरी की तलाश की और अपनी जिंदगी खत्म कर ली. यह कहानी है ग्वालियर की रहने वाली 27 साल की युवती की, जिसने बीकाॅम किया, इसके बाद पीजीडीसीए और ब्यूटीशियन का कोर्स भी किया, उसे अपने पैरों पर खड़ा होना था, आगे बढ़ना था. इसी का फायदा उठाया ग्वालियर के दिनेश दुबे ने, उसने युवती को अच्छी जाॅब का लालच दिया.

इसे भी पढ़ें: सेक्स की आड़ में कत्ल: MP में युवक को रास्ते में रोक जिस्मानी संबंध बनाने की जिद पर अड़ी अजनबी युवती! फिर हुआ खूनी खेल…

अगस्त माह में भोपाल लेकर आ गया, लेकिन अगले कुछ समय में ही उसके सपने चकनाचूर हो गए, उसे न बेहतर जाॅब मिली और न ही बेहतर जिंदगी. आखिरकार उसने मौत को गले लगा लिया. मृतका के पिता ने सुसाइड के लिए युवक को जिम्मेदार ठहराया है. एमपी नगर थाने के टीआई सुधीर अरजरिया के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

कोचिंग से जोड़ी रकम, फ्राॅड की शिकार हुई तो दे दी जान

बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर और जाॅब से करीब 7 लाख रुपए की रकम जोड़ी, लेकिन साइबर जालसाजों के झांसे में आकर एक झटके में युवती की पूरी रकम उड़ गई. इससे निराश 26 साल की युवती 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. युवती भोपाल के सिंगापुर सिटी में रहती थी. उसके पिता राजस्थान के एक होटल में मैनेजर हैं, जबकि बड़ा भाई बेंगलुरू की एक कंपनी में इंजीनियर है और भोपाल में ही वर्क फ्राॅम होम कर रहा है.
घटना के पहले युवती ने पिता को एक ऑडियो मैसेज भेजा और फिर छत से छलांग लगा दी. ऑडियो में उसने बोला कि पांच लाख रुपए मेरे लिए बड़ी रकम है, मेरे साथ फ्राॅड हुआ है, यह रकम मेरी पढ़ाई या शादी में काम आती. हो सकता है यह रकम आपके लिए बड़ी नहीं हो, लेकिन मेरे लिए बहुत बड़ी रकम है, जो मेरी वजह से चली गई. जांच में सामने आया है कि जालसाजों ने एक कंपनी में निवेश करवाकर पहले उसे छोटा मुनाफा दिया, फिर धीरे-धीरे पांच-सात लाख रुपए ऐंठ लिए. जब यह रकम वापस नहीं हुई तो साइबर सेल में इसकी शिकायत भी की. कोलार थाने के थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक मामले में ठगी करने वालों की तलाश की जा रही है.
deadly luxury dream

एक साल में 718 युवतियों ने की आत्महत्या

मध्यप्रदेश में पिछले साल 718 महिलाओं ने आत्महत्याएं की हैं, आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो सुसाइड करने वालों में 60 फीसदी 35 साल तक की युवतियां ही हैं, भोपाल में साल 2020 में युवतियों के सुसाइड के मामले सामने आए थे, जबकि इंदौर में 36, जबलपुर में 21, ग्वालियर में 24 और उज्जैन में 16 युवतियों ने आत्महत्या की थी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन