Logo
Breaking News Exclusive
खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक

: Chhattisgarh: पिकअप में 24 लोग थे सवार, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिरी, पांच की हालत गंभीर

News Desk

News Desk / Thu, Feb 16, 2023

Chhattisgarh: पिकअप में 24 लोग थे सवार, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिरी, पांच की हालत गंभीर

गहरी खाई में पलटा पिकअप और अस्पताल में घायलों का इलाज कराया गया।

गहरी खाई में पलटा पिकअप और अस्पताल में घायलों का इलाज कराया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम करीब 6 बजे घानीखूंटा घाट पर 20 फीट खाई में पिकअप वाहन नंबर सीजी - 10, एके-3549 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में 24 लोग सवार थे, जो वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान घानीखूंटा घाट में यह हादसा हुआ है। वाहन पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। देर रात तक घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यहां तुरंत18 घायल का उपचार किया गया। इसमें 5 लोगों की हालत गंभीर थी, जिसे कवर्धा के जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में घायलों का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग रेंगाखार के पास ग्राम मुड़हीपार गांव आयुर्वेदिक उपचार कराने गए थे। यहां से लौटने के दौरान घानीखूंटा घाट में हादसा हुआ है। पीड़ित परिवार बेमेतरा जिले के नवागढ़ का रहने वाला है।

ये हुए घायल 

फूलमती सतनामी, भारत नौरंगे, गौतम कुर्रे, भूपेश जोशी, मालती नौरेंगे, रामकुमार धृतलहरे, विमला धृतलहरे, सीता कुर्रे, पुरषोत्तम दिवाकर, उबारन धृतलहरे, तुलसी जांगड़े, दिल कुमारी मारकंडे, कृष्ण कुमार कांगड़े  सभी निवासी ग्राम कतई नवागांव थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा है। इस मामले में पुलिस ने सहसपुर लोहारा अस्पताल से जानकारी ले रही है। मामले को लेकर जांच किया जाएगा। जांच के बाद वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा कैसे हुआ है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन