Logo
Breaking News Exclusive
कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर

: Korba: बेटी को बचाने के लिए जंगली सुअर से भिड़ गई मां, अंतिम सांस तक किया संघर्ष, सुअर की भी हुई मौत

News Desk / Sat, Feb 25, 2023


बेटी को बचाने के लिए मां जंगली सुअर से भिड़ी, दोनों की मौत।

बेटी को बचाने के लिए मां जंगली सुअर से भिड़ी, दोनों की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा में जंगली जानवरों का आतंक किस हद तक बढ़ गया है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि दिन के उजाले में खेत से मिट्टी की खुदाई कर रही एक महिला और उसकी पुत्री पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियामार में सामने आए इस घटना में पुत्री को बचाने के लिए मां जंगली सुअर से भिड़ गई। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ जिसमें महिला और सुअर दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है।

कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में मानव और जंगली जानवरों के बीच द्वंद थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन पसान थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियामार में जो घटना सामने आई उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। 45 वर्षीय दुवसिया बाई अपनी 11 वर्षीय पुत्री सुनीता के साथ पास के ही गांव के खेत में मिट्टी लेने गई हुई थी। मिट्टी खुदाई के दौरान दोनों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए दुवसिया ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की और सुअर से भिड़ गई। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चले संघर्ष में दुवसिया की सांसे थम गई वहीं सुअर ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।

महिला और जंगली सुअर की मौत की खबर ईलाके में जंगल में लगी आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। महिला के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं वहीं सुअर भी मौके पर लहुलुहान पड़ा हुआ पाया गया। मौके पर ही जिस तरह से दोनों की मौत हुई है उससे यह अंदाजा लगाना कठिन नही है, कि दोनों के बीच संघर्ष कितना तगड़ा हुआ होगा।

पसान रेंजर रामनिवास दहायत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां देखा गया कि सुअर और महिला दोनों की मौत हो चुकी थी इस मामले में पंचनामा कार्रवाई करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


मृत महिला की पुत्री सुनीता ने बताया, कि उसकी मां मिट्टी की खुदाई कर रही थी । पास में ही सुअर का पूरा झुंड था जिसमें बच्चे भी थे लेकिन दूर से मृतका की पुत्री को सुअर का झुंड भैंस के समूह जैसे लगा। सुअर उसकी ओर आ रहे थे जिसे देखकर भागने लगी ये देख उसकी मां सुअर से भिड़ गयी। जिसके बाद वह दौड़कर अपने घर गई और पिता को सूचना दी। पिता मौके पर जबतक कुछ कर पाता महिला दुवसिया की मौत हो चुकी थी। मां की मौत से पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।

 इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों को शुरुआती दौर में 25 हजार रुपयों का मुआवजा दिया गया है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर महिला की लाश पीएम के लिए भेज दी गई है। वहीं, पशु चिकित्सक के माध्यम से जंगली सुअर का पीएम कराया जाएगा जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन