: MP में सड़क पर बिछी 3 लाशें: ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत, 5 की हालत नाजुक, मची चीख पुकार
Three dies in Road Accident in Barwani: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नाले में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि गोवंश के अचानक सामने आ जाने के कारण यह हादसा हुआ.
पीड़ितों में से सात कपास के खेत में काम करने जा रहे थे, तभी जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर कपाड़िया खेड़ी रोड पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पलट कर नाले में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अधिकारी ने बताया कि ''घटना जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर कपाड़िया खेड़ी रोड पर हुई. ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर मोड़ पर टर्न ले रहा था, तभी अचानक एक-दो गोवंशीय सड़क पर आ गए.
ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट कर एक नाले में गिर गई. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच घायल हो गए.
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
अधिकारी ने बताया कि आठ पीड़ितों में से सात मजदूर थे जो कपास तोड़ने जा रहे थे. ठीकरी पुलिस थाने के निरीक्षक विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतकों की पहचान अमित पाटीदार, अनिल सिंह और साजन के रूप में की है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन