Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: चोर का कबूलनामा: बोला- चोरी के आधे गहने क्राइम ब्रांच के सिपाहियों ने बांट लिए, उन्हें लौटा दो, वीडियो वायरल

News Desk

News Desk / Tue, Dec 6, 2022

चोर का कबूलनामा: बोला- चोरी के आधे गहने क्राइम ब्रांच के सिपाहियों ने बांट लिए, उन्हें लौटा दो, वीडियो वायरल

आरोपी चोर देवेंद्र धोबी।

आरोपी चोर देवेंद्र धोबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो चोर ने खुद बनाकर वायरल किया है। इसमें वह स्वीकार कर रहा है कि उसने पड़ोस के एक ब्यूटी पार्लर में चोरी की। उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया, लेकिन वहां से चोरी कि गए सारे गहनों की बरामदगी नहीं दिखाई। इनमें से आधे गहने क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों ने आपस में बांट लिए। इसके बाद दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

नेहा यादव बोलीं-पूरे गहने नहीं मिले
दरअसल, बजरंग नगर निवासी देवेंद्र धोबी को पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा था। आरोप है कि उसने मोहल्ले में ही संचालित नेहा यादव के ब्यूटी पार्लर में 24 जुलाई को चोरी की थी। क्राइम ब्रांच ने देवेंद्र को गिरफ्तार किया और उससे गहनों की बरामदगी भी कर ली। इसके बाद देवेंद्र को जेल भेज दिया गया और गहने कोर्ट के आदेश पर नेहा यादव को सौंप दिए गए। हालांकि नेहा यादव का कहना है कि उसे पूरे गहने नहीं मिले हैं। 

जमानत पर छूटने के बाद बनाया वीडियो
जमानत पर छूटने के बाद देवेंद्र ने वीडियो बनाया है। इसमें वह बता रहा है कि घर लौटने के बाद नेहा यादव उसके पास आई और गहनों को लेकर झगड़ा किया। वह अपने बाकी के गहने मांग रही है। वीडियो में देवेंद्र आगे बता रहा है कि क्राइम ब्रांच के आरक्षक खुर्रम बख्श और जावेद ने उसे गिरफ्तार किया था। उन्होंने चोरी के पूरे जेवर जब्त किए, लेकिन उन्हें अपने पास रख लिया। यह भी कहा कि उसने कोई गहना तालाब में नहीं फेंका।

गहने लौटाने की अपील की
चोरी के आरोपी देवेंद्र कह रहा है कि उसने रंजिश में चोरी की। घर में बने ब्यूटी पार्लर से सोने की दो इयर रिंग और अंगूठी अपनी बहन के यहां रखी थी। एक अंगूठी उसने गोलू नामके युवक को बेच दी थी। उसके बदले आठ हजार रुपये मिले थे। उसे भी दोनों सिपाहियों ने जब्त कर लिए थे। आरोप लगाया कि जब्ती के बाद भी दोनों सिपाहियों ने इसे नहीं दिखाया। उसने गहने लौटाने की अपील की है। वहीं नेहा ने भी मामले की शिकायत की है। 

सीएसपी को सौंपी गई मामले की जांच
शिकायत मिलने के बाद दुर्ग एसपी ने मामले की जांच आईपीएस अफसर और दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर को सौंपी है। उनका कहना है कि आरोपी चोर और पीड़ित को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे कार्रवाई होगी। अगर पूछताछ में निकल कर आता है कि जब्ती सामान में धोखाधड़ी की गई है तो आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन