Logo
Breaking News Exclusive
Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ?

: Surya Grahan 2022 Live Update: चारधाम से लेकर कई प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद, संगम में लोगों ने लगाई डुबकी

News Desk / Mon, Oct 24, 2022


02:29 PM, 25-Oct-2022

गर्भवती स्त्रियां किसी नुकीली या धारदार वस्तु के प्रयोग से बचें

सूतक लगने के साथ गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से ध्यान रखें। सूतक काल से लेकर ग्रहण पूरा होने तक घर से न निकलें। सूतक काल से ग्रहण काल समाप्त होने तक गर्भवती स्त्रियां किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें। सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ न करें। इसके स्थान पर मानसिक जाप करना फलदायी रहेगा।

01:59 PM, 25-Oct-2022

26 अक्तूबर को सूर्योदय के बाद खुलेंगे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीकाशी विद्वत परिषद सेविचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि 25 अक्तूबर को 3:30 बजे से 26 अक्तूबर को सूर्योदय (06:02 बजे) तक बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह सहित परिसर स्थित सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ऐसे में सूर्योदय के बाद ही मंदिर के कपाट खुलेंगे।

01:39 PM, 25-Oct-2022

दोपहर साढ़े तीन बजे बंद हो जाएगा काशी विश्वनाथ मंदिर

सूर्यग्रहण कारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट आज दोपहर में साढ़े तीन बजे बंद हो जाएगा। बुधवार को सूर्योदय के बाद ही आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर, संकट मोचन, दुर्गा मंदिर सहित कई अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन आज शाम सूर्यग्रहण के मोक्ष के बाद ही दर्शन-पूजन आरंभ हो जाएंगे।

01:04 PM, 25-Oct-2022

प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण आज प्रयागराज में मंदिर बंद हैं। इस दौरान त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई।

12:58 PM, 25-Oct-2022

भारत में 4.22 से होगी ग्रहण की शुरुआत

सूर्य ग्रहण चार घंटे, तीन मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण दोपहर में दो बजकर 29 मिनट पर लगेगा और इसका समापन शाम छह बजकर 32 मिनट पर होगा। भारत में इसकी शुरुआत शाम को चार बजकर 22 मिनट से होगी और यहां यह सूर्यास्त के साथ ही समाप्त हो जाएगा।

12:17 PM, 25-Oct-2022

ग्रहण की समाप्ति से पहले ही हो जाएगा सूर्यास्त

चंडीगढ़ सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि भारत में ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। सूर्यास्त शाम पांच बजकर 37 मिनट पर है।

11:56 AM, 25-Oct-2022

मथुरा में ग्रहण स्पर्श शाम 4.37 बजे से

मथुरा में ग्रहण के स्पर्श का समय सायं 04:37 बजे और मोक्ष का समय 06:29 बजे का है। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण लगभग पूरे देश में दिखाई देगा। ग्रहण के दस से बारह घंटे पहले यानि सामान्य सूतक वेध प्रात: 6:00 से लग गया है।

11:50 AM, 25-Oct-2022

उत्तराखंड के चार धामों में ग्रहण काल के दौरान नहीं होगी पूजा-आरती

ग्रहण काल के दौरान उत्तराखंड के मंदिरों और चार धामों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं होगी। 19 नवंबर को बदरीनाथ, 27 अक्तूबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 26 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। अब तक चारधामों में 44 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

11:48 AM, 25-Oct-2022

यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान से लेकर बांके बिहारी मंदिरों के पट बंद

मथुरा में सुबह से ही सूर्य ग्रहण का असर दिख रहा है। श्रीकृष्ण जन्म स्थान, ठाकुर बांके बिहारी सहित अन्य मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। हालांकि द्वारिकाधीश और प्रेम मंदिर खुले रहे। अब ठाकुर जी के दर्शन सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद होंगे।

11:45 AM, 25-Oct-2022

सूर्य ग्रहण के चलते उत्तराखंड में चार धाम के कपाट बंद

आज सुबह करीब 4:00 बजे से ही सूर्य ग्रहण के चलते गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे।

11:42 AM, 25-Oct-2022

सूतक काल में बंद रहे हरिद्वार के मंदिर

ग्रहण का सूतक 25 अक्तूबर को सूर्य उदय से पहले रात 2:30 बजे से शुरू हो गया है। ऐसे हरिद्वार में मंदिर प्रात: काल से बंद रहे। सूर्य अस्त के बाद स्नान कर सायं काल की संध्या और जप किया जाएगा। सूर्य ग्रहण काल में भगवान सूर्य की पूजा करें।

11:40 AM, 25-Oct-2022

उत्तराखंड के हरिद्वार में सूर्य ग्रहण की व्याप्ति शाम 4.26 से 5.28 तक

भारत में खंडग्रास ग्रहण की व्याप्ति अपराह्न 4.15 से 6.15 बजे तक रहेगी। जबकि हरिद्वार में सूर्य ग्रहण 4:26 बजे से 5:28 तक रहेगा। नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का भारत के अधिकांश नगरों में प्रभाव रहेगा।

11:37 AM, 25-Oct-2022

27 साल बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण 

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि पर साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। हालांकि यह सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि के समाप्त होने पर लग रहा है। दिवाली पर सूर्यग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल पहले 1995 में बना था। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और केतु रहेंगे। इन ग्रहों पर राहु की सीधी नजर रहेगी।

11:34 AM, 25-Oct-2022

कुरुक्षेत्र के सूर्यग्रहण मेले में ब्रह्मसरोवर तट पर जुटे लोग

कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण मेले को लेकर ब्रह्मसरोवर तट पर लोग जुटने लगे हैं। सोमवार शाम से ही श्रद्धालुओं का कुरुक्षेत्र आना शुरू हो गया था।

11:29 AM, 25-Oct-2022

ज्योतिष के अनुसार सूतक काल में भोजन और पेय पदार्थों की मनाही

दीपावली के दूसरे दिन लगने वाला खंडग्रास सूर्यग्रहण ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण के रूप में नजर आएगा। सूर्यास्त होने के कारण ग्रहण का मोक्ष भार में दृश्यमान नहीं होगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाएगा। ज्योतिष के अनुसार सूतक काल में भोजन तथा पेय पदार्थों के सेवन की मनाही की गई है तथा देव दर्शन भी वर्जित माना गया है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन