Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: 'मेहमान' की पिटाई पर साहू समाज एकजुट: थानेदार के खिलाफ एसपी को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी; घर में घुसकर पीटा था

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


पिटाई मामले में साहू समाज ने एसपी से की शिकायत।

पिटाई मामले में साहू समाज ने एसपी से की शिकायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में महिलाओं की पिटाई करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब परिवार के साथ साहू समाज भी एकजुट हो गया है। उन्होंने सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि चोरी के मामले की जांच करने पहुंची महिला थानेदार ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर दी। जबकि महिला अपने पति के साथ मेहमान के तौर पर अपनी बुआ के घर पहुंची थी। घटना के बाद मामले की शिकायत महिला ने सोशल मीडिया पर की थी। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 

यह भी पढ़ें...चोर बताकर मेहमानों की पिटाई: थानेदार ने महिला को पीटा, इलाज के लिए आई थी बुआ के घर; सोशल मीडिया पर की शिकायत

दरअसल पूरा मामला तेन्दुमुड़ा ग्राम पंचायत के बरटोला गांव का है। यहां रहने वाले साहू परिवार ने मरवाही थाना प्रभारी लता चौरे पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। बगडार निवासी ममता साहू ने बताया कि वह अपने पति का इलाज कराने बरौर गई थी। वहां से लौटने के दौरान रविवार को अपनी बुआ के घर बरटोल गांव पहुंची। अभी वे लोग बैग लेकर घर में घुसे थे कि तभी पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि थाना प्रभारी लता चौरे घर में घुस आईं और धान खरीदी केंद्र की बाउंड्री में लगे फेंसिंग वायर चोरी होने के मामले में पूछताछ को लेकर उनकी पिटाई कर दी। 

थाना प्रभारी ने उन पर शराब बिक्री का भी आरोप लगाया और घर में जांच करने लगी। उन्हें कुछ नहीं मिला। आरोप है कि इसके बावजूद ममता और उसके पति दिनेश साहू को डंडे से पीटा गया। इसके चलते उनके शरीर में निशान तक पड़ गए हैं। ममता और साहू परिवार की नहीं सुनी गई। मामला सामने आने के बाद ममता साहू के पक्ष  में साहू समाज भी आ गया। उन्होंने एसपी योगेश पटेल के पास जाकर मामले में लिखित शिकायत की। मामल की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी महिला थानेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। 



Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन