: Balod Suicide: बालोद में पुलिस अधीक्षक के बंगले से कुछ दूर मिली सड़ी गली लाश
Balod Suicide - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में जिला पुलिस अधीक्षक बंगले से कुछ दूर सड़ी गली अवस्था में पेड़ से लटकी लाश मिली है। रविवार रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली। रात होने के कारण पुलिस को ज्यादा कुछ जानकारी हाथ नहीं लग पाई।जानकारी के अनुसार, बालोद थाना इलाके के जुर्री पारा में पेड़ से लटका शव मिला है। बालोद थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि लाश मिलने की सूचना मिली थी जिस पर बालोद थाने की टीम गई थी।
रात होने के कारण लाश के बारे में किसी तरह का कोई जानकारी नहीं मिली। फांसी पर लटकी हुई मिली लाश लगभग सड़ गई है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी है, हालांकि यह साफ नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
फिलहाल बालोद थाना इलाके के अंतर्गत आत्महत्या के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही पुलिस द्वारा लाश के संदर्भ में जांच-पड़ताल किया जाएगी।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन