Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: मौत के साथ टूटे रिश्ते: बीमारी से युवक की गई जान, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, निगम ने किया अंतिम संस्कार

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने भी मुंह मोड़ लिया। यहां तक कि उसका शव लेने तक नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पश्चिम बंगाल निवासी युवक करीब आठ साल से एनएमडीसी में काम कर रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। 

नगरनार के वार्ड मेंबर मधु स्मिता के पति अगस्ट्रीन ने बताया की पश्चिम बंगाल निवासी सुजीत चक्रवती (30) पिछले आठ सालों से जगदलपुर के नगरनार स्थित एनएमडीसी में वेल्डर का काम कर रहा था। वह यहां पर धनपुंजी में हस्ती नाम की एक महिला के घर किराए से रहता था। बताया जा रहा है कि दो मार्च को सुजीत की तबीयत खराब होने पर उसे मेकाज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुजीत की मौत के बाद मकान मालिक ने उसके परिजनों को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। कहा कि सुजीत से उनका कोई संबध नहीं है। वे शव लेने के लिए भी नहीं आएंगे। पुलिस और एनएमडीसी के कर्मचारियों के बार-बार आग्रह करने के बाद भी परिजनों ने आने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पांच मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शव नगर निगम को सौंप दिया। निगम ने अंतिम संस्कार किया।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन