Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

: पीडब्ल्यूडी अफसरों को सीएम की चेतावनी : सप्ताहभर में नहीं सुधरी स्थिति तो कड़ी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

News Desk / Sat, Sep 24, 2022

रायपुर । प्रदेश में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अफसरों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए एक सप्ताह समय दिया है। साथ ही कहा कि अगले सप्ताह फिर समीक्षा करुंगा। इससे पहले निर्माणाधीन सड़कों पर तेजी से कार्य कराएं और जिन सड़कों में पैचवर्क की आवश्यकता है वहां तत्काल पैचवर्क करें। सप्ताहभर में स्थिति नहीं सुधरी तो कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें अधिकांश क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए समीक्षा बैठक में नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राशि स्वीकृति के बाद भी सड़कों की मरम्मत और कार्य न होना आपकी लापरवाही दर्शाता है। बैठक में लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री केसचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी, डा. एस. भारतीदासन, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया, सीजीआरआइडीसीएल केप्रबंध संचालक सारांश मित्तर उपस्थित रहे। मार्च 2023 तक 483 काम हो जाएंगे पूरे समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कारपोरेश्ान लिमिटेड द्वारा दिसंबर 2022 तक 150 सड़कों और 15 पुल, मार्च 2023 तक 160 सड़कें और 20 पुल, जून 2023 तक 74 सड़क और 25 पुल व दिसंबर 2023 तक 34 सड़क और पांच पुल का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इस प्रकार कुल 520 कार्यों में से दिसंबर 2023 तक 483 कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति अफसरों ने बताया कि कोरबा में कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा मार्ग में निर्माण कार्य प्रगति पर है। रायगढ़ में चंद्रपुर-डभरा-खरसिया-धरमजयगढ़-पत्थलगांव मार्ग का नवीनीकरण का काम जल्द पूरा हो जाएगा। जांजगीर चांपा में फरगुम से डभरा होते हुए चंद्रपुर मार्ग, दुर्ग में दुर्ग अण्डा उतई पाटन अभनपुर मार्ग, दुर्ग के एसीसी चौक जामुल से नंदिनी अहिवारा मार्ग, बालोद के आदमाबाद घोटिया डौंडी मार्ग, जशपुर के बतौली-बगीचा-चरईडांड मार्ग, सरगुजा के अंबिकापुर-दरिमा-नवानगर मार्ग, बस्तर के जगदलपुर बायपास मार्ग का उन्न्यन एवं नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग, एडीबी परियोजना एवं बजट में सम्मिलित विभिन्न् योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़क और पुल के कार्य तेजी से पूर्ण कराए जा रहे हैं। सड़क पर गरमाने लगी राजनीति राज्य में सड़कों की खराब स्थिति पर राजनीतिक मुद्दा बनने लगा है। भाजपा नेता इसको लेकर इंटरनेट मीडिया में सरकार पर हमलावर हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से सड़कों पर गड्ढों की तस्वीरें लगातार साझा की जा रही है। पिछले सप्ताह हटाए गए थे इएनसी प्रदेश की सड़कों की खराब स्थिति की शिकायतों पर पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री के निर्देश्ा पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता (ईएनसी) वीके भतपहरी हटा गए हैं। उनके स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता केके पीपरी को नियुक्त किया गया है
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन