Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: धमतरी-गरियाबंद में 11 ठिकानों पर NIA की छापेमारी: एक घर से डेढ़ लाख कैश और IED बरामद, हमले में एक जवान हुआ था शहीद

NIA raids on 11 places in Dhamtari-Gariaband: छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिले में एनआईए की टीम ने 11 अलग-अलग लोगों के घरों पर छापेमारी की है। ये सभी एक साल पहले पोलिंग पार्टी पर हमला करने की घटना में संदिग्ध हैं। इनके घरों से एनआईए ने करीब डेढ़ लाख रुपए नकद के साथ आईईडी, नक्सली साहित्य, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। दरअसल, 27 दिसंबर को एनआईए ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाकों सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्धों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। हमले के पीछे मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ- एनआईए जांच में पता चला है कि आईईडी ब्लास्ट के पीछे नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ है। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद बड़ेगोबरा में मतदान दल पर ब्लास्ट कर हमला किया गया था, जिसमें आईटीबीपी के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए थे। 11 संदिग्धों के ठिकानों पर की गई तलाशी एनआईए ने 11 संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। गरियाबंद और धमतरी जिले में एनआईए द्वारा जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र रावण डिग्गी, सेमरा, मैनपुर, घोरागांव, केराबाहरा और गरियाबंद शामिल हैं। इन इलाकों में 11 संदिग्धों के कई ठिकानों पर तलाशी ली गई। जांच के आधार पर एनआईए की टीम का मानना ​​है कि संदिग्ध प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकी संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा संभाग के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्कर थे। 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल वहीं, एनआईए अधिकारियों का कहना है कि जिन संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई, उनके घरों से अलग-अलग दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अब तक 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन