Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: मिलेट कार्निवाल 2023: पाक कला प्रतियोगिता में कोदो बर्फी ने मारी बाजी

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


छत्त्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल

छत्त्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मिलेट्स के ये व्यंजन को मिला प्रथम स्थान 
छत्त्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के दूसरे दिन राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में मिलेट्स व्यंजनों की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई । इसमें होटल प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कोदो बर्फी ने स्वाद और स्वास्थ की इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। रागी सूप और कोदो वेज पुलाव भी पसंद किया गया। रागी सूप और कोदो वेज पुलाव को दूसरा स्थान मिला। रागी मिल्क शेक को तीसरा स्थान दिया गया है। प्रतियोगिता के निर्णायक गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नालॉजी के सीनियर लेक्चरर और शेफ नितिन शेण्डे थे। 

मिलेट्स के ये व्यंजन रहे शामिल
पाक कला प्रतियोगिता में आईएचएम के विद्यार्थियों के सात समूहों ने भाग लिया। उन्होंने कोदो-बादाम की खीर, कोदो वेज पुलाव, कोदो बर्फी, शरबते, रागी, रागी के गुलगुले, रागी सूप और रागी मिल्क शेक बनाया।प्रतिभागियों ने मिलेट्स के स्टार्टर, मेन कोर्स, डेजर्ट और ड्रिंक को शामिल किया। जिससे लोग अलग-अलग तरीके से मिलेट्स के व्यंजन अपने भोजन में कैसे शामिल करें इनकी भी जानकारी प्राप्त हुआ।

छात्रों ने कहा- मिलेट्स फूड को करेंगे प्रमोट
नितिन शेण्डे ने कहा कि मिलेट्स पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें सुपर फूड भी कहा जाता है। पुराने समय में मिलेट्स को भोजन में शामिल करने के कारण उनमें अधिक शक्ति होती थी। आईएचएम विद्यार्थियों ने कहा कि भविष्य में वे मिलेट्स फूड को प्रमोट करेंगे। जिससे लोगों का स्वास्थ बेहतर हो। 

100 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 100 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा दे रही है। डिग्री कोर्स के लिए तीन लाख से अधिक और डिप्लोमा के लिए 45 से 52 हजार तक की फीस डीएमएफ फंड से दिया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के रहने और भोजन की व्यवस्था है। विद्यार्थियों ने राज्य सरकार और भूपेश बघेल का आभार जताते हुए मिलेट्स को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में प्रयोग कर प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात कही है।  


दिए ये उद्देश्य
छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ और आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय मिलेट कार्निवाल का आयोजन किया गया है। मिलेट कार्निवाल का उद्देश्य मिलेट को लोगों के दैनिक आहार में शामिल करें।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन