Logo
Breaking News Exclusive
समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी

: रायपुर में होली महोत्सव आज: शाम 6 बजे से बहेगी भोजपुरी गीतों की बयार, सुपरस्टार पवन सिंह बिखेरेंगे जलवा

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


पवन सिंह और अन्य भोजपुरी कलाकार

पवन सिंह और अन्य भोजपुरी कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्व उत्तर भारतीय समाज की ओर से 4 मार्च यानी आज शाम 6 बजे से रायपुर स्थित दशहरा मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में भोजपुरी गीतों की बयार बहेगी। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज अपने भोजुपरी गीतों से समां बांधेंगे। वहीं माही मनीषा की जोड़ी डांस से जलवा बिखेरेगी। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में भव्य रंगारंग 'होली महोत्सव 2023' मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्व उत्तर भारतीय समाज एकजुट हो गया है। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि छत्तीसगढ़ का पूरा भोजपुरी समाज एक मंच यानी सर्व उत्तर भारतीय समाज के बैनर तले एकजुट हुआ है। इसलिए ये कार्यक्रम कई मायनों में बेहद खास रहेगा। 

आयोजन समिति के प्रमुख और समाजसेवी रविंद्र सिंह और रंजय सिंह ने कहा कि भोजपुरी के सुपरस्टार गायक पवन सिंह इस होली महोत्सव कार्यक्रम मेंअपनी प्रस्तुति देंगे । वहीं साथ में भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज, रिया जिया जैसे मशहूर भोजपुरी गायक भी रंगारंग प्रस्तुति देंगे। 

रविंद्र सिंह, रंजय सिंह और सरोज सिंह ने बताया कि होली महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, विधायक गण सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, आम आदमी के प्रवक्ता संजीव झा एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। होली महोत्सव के आयोजन की तैयारी हो चुकी है। मंच और स्टॉल सज चुके हैं। 

 


 
इस कार्यक्रम में कलाकार भोजपुरी और होली के गीतों की प्रस्तुति देंगे। हजारों की संख्या में दर्शक इस कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा बढाना है और होली पर्व की महत्ता को जन- जन तक पहुंचाना है। 

बीते दिनों समाज ने पत्रकार वार्ता लिया। इसमें आयोजन समिति के सदस्य सरोज सिंह, अखिलेश सिंह, परमा सिंह, विकास मिश्रा, बीके सिंह ,शिव सिंह ,राजेश सिंह, सुनील सिंह, संतोष, रंजय सिंह जयंत सिंह l, एमएन पांडे सिंह,  कन्हैया सिंह,अजय सिंह, यशवंत मिश्रा,चंदन पाठक,  जीत सिंह, अजीत सिंह, गौरी शंकर गुप्ता, सतीश सिंह, दिलीप गुप्ता और अन्य सदस्य मौजूद रहे।


दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे पॉवर स्टार पवन सिंह
इस साल सरगुजा संभाग में मैनपाट महोत्सव के बाद दूसरी बार भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह रायपुर आएंगे और अपने शानदार भोजपुरी गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उनका ऐतिहासिक और दमदार सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू' आज तक दशकों की जुबां पर है। शादी-ब्याह समेत देश में कही भी होने वाले हर सांस्कृतिक आयोजनों में उनका गाना लोगों में समां बांध देता है। झूमने पर मजबूर कर देता है।

शाम 6 बजे से अमर उजाला छत्तीसगढ़ के फेसबुक पेज पर होगा LIVE प्रसारण
इस कार्यक्रम को आप घर बैठे में भी आनंद ले सकते हैं। अमर उजाला छत्तीसगढ़ के फेसबुक पेज शाम 6 बजे से LIVE प्रसारण होगा। दर्शक फेसबुक पेज पर कार्यक्रम  का आनंद ले सकते हैं। 

डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम 
बता दें कि इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम है। संस्थान खबरों के साथ ही देश-प्रदेश में अपने सामजिक दायित्वों को भी पूरा करने में अग्रणी है। हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार समाजिक गतिविधियों को संचालित किया जाता है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन