Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: कातिल 'हसीना': गर्लफ्रेंड ने दूसरे आशिक संग CWC मेंबर का घोंटा गला, ड्रम में शव डाल जंगल में फेंका और लगाई आग

News Desk

News Desk / Sat, Dec 17, 2022

कातिल 'हसीना': गर्लफ्रेंड ने दूसरे आशिक संग CWC मेंबर का घोंटा गला, ड्रम में शव डाल जंगल में फेंका और लगाई आग

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शादीशुदा महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले प्रेमी का गला घोंट दिया। उसकी हत्या के बाद शव को ड्रम में डाला और स्कूटी से 60 किमी दूर जंगल में ले गई। वहां नग्न हालत में शव फेंकने के बाद चेहरे को जला दिया। फिर वहां से दोनों भाग निकले। पुलिस ने रविवार को महिला और उसके कथित दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

पांच दिन से लापता था CWC सदस्य
जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति (CWC) सदस्य चंद्रभूषण ठाकुर (55) बुधवार से लापता था। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिजनों ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। अगले दिन शनिवार को पुलिस को राजनांदगांव से करीब 60 किमी दूर डोंगरगढ़ में बोरतालाब के कोटनापानी जंगल में एक अधजला शव मिला। संदेह के आधार पर पुलिस ने पहचान कराई तो पता चला कि चंद्रभूषण का है। 

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रेस कर पहुंची पुलिस
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान चंद्रभूषण के  मोबाइल की आखिरी लोकेशन ट्रेस की गई तो वो ग्राम लखोली में रागिनी साहू के घर के पास मिली। उसकी एक्टिवा भी वहीं खड़ी थी। पुलिस को पता चला कि चंद्रभूषण का रागिनी के घर आना-जाना था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें रागिनी एक अन्य युवक के साथ एक्टिवा से जाती दिखाई दी। एक्टिवा में आगे प्लास्टिक का ड्रम रखा था। 

दूसरे अफेयर का पता चला तो मांगने लगा रुपये
संदेह के आधार पर पुलिस ने रागिनी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रागिनी ने पुलिस को बताया कि उसका चंद्रभूषण से प्रेम प्रसंग था। कुछ रुपये भी उससे लिए थे। इस बीच चंद्रभूषण को पता चल गया कि रागिनी का ठेलकाडीह निवासी नूतन साहू (25) से भी प्रेम संबंध है। इस पर चंद्रभूषण ने अपने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। बार-बार दबाव बनाने से परेशान होकर रागिनी ने नूतन के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। 

गमछे से घोंटा चंद्रभूषण का गला
रागिनी ने रुपये देने का झांसा देकर चंद्रभूषण को मिलने के लिए बुलाया। बुधवार को चंद्रभूषण पहुंचा तो दोनों ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चंद्रभूषण का शव एक के ड्रम में डाला और एक्टिवा से जंगल में ले गए। वहां शव के चेहरे को जला दिया। पहचान छिपाने के लिए चंद्रभूषण के सारे कपड़े और मोबाइल भानपुरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन