Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Janjgir-Champa: बर्थडे पार्टी के जश्न में चले लाठी-डंडे, पटाखा जलाने पर भड़के पड़ोसी, नाबालिग सहित 15 गिरफ्तार

News Desk

News Desk / Wed, Oct 26, 2022

Janjgir-Champa: बर्थडे पार्टी के जश्न में चले लाठी-डंडे, पटाखा जलाने पर भड़के पड़ोसी, नाबालिग सहित 15 गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में मारपीट के आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में मारपीट के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बर्थ डे पार्टी के दौरान जमकर बवाल हो गया। पड़ोसी घर में घुस आए और जमकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान जो भी बीच-बचाव करने आया, तो भी पीटा गया। किसी तरह अन्य लोगों ने मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि पड़ोसी तेज आवाज में गाना बजाकर डांस करने और पटाखा जलाने से भड़के हुए थे। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को नाबालिग सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

घर में घुसकर पीटा
जानकारी के मुताबिक, भैंसों गांव निवासी हरीश लहरे पामगढ़ स्थित जीआरडी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके छोटे भाई का 25 अक्तूबर को जन्मदिन था। इस पर रात करीब 9 बजे सभी लोग बर्थडे पार्टी का जश्न मना रहे थे। हरीश का चचेरा भाई अरुण घर के बाहर पटाखे जला रहा था और बाकी लोग घर में होम थियेटर बजाकर डांस कर रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले कुछ लोग घर में घुस आए। 

कहा-मना करने के बाद भी पटाखे जला रहे
हाथों में लाठी-डंडे लिए लोगों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। कहा कि मना करने के बाद भी पटाखे फोड़ रहे हो। गालियां देते हुए लोगों को पीटने लगे। इस दौरान हरीश का सिर फोड़ दिया। जब अरुण, मुकेश सूर्यवंशी, रवेन्द्र लहरे और राकी लहरे बीच बचाव करने पहुंचा तो उन्हें भी पीटा। लात-घूंसे मारे। इसके कारण सबको चोटें आई हैं। आरोपियों में राकेश रात्रे, सूरज रात्रे, दिनेश रात्रे, ओमप्रकाश रात्रे, महेन्द्र पाल रात्रे और शिवराम सहीस शामिल हैं।

दूसरे पक्ष पर भी मारपीट का आरोप
आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष से भी हरीश लहरे सहित अन्य लोग ओम प्रकाश रात्रे के घर में घुसे और उन्हें भी डंडे और रॉड से पीटा। इसके चलते लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर FIR दर्ज की है। साथ ही राकेश रात्रे, सूरज, दिनेश, ओमप्रकाश, महेंद्र पाल, शिवराम, मोनिस लहरे, साजन बंदे, शंतनु, मुकेश सूर्यवंशी, रविंद्र लहरे, अरुण, हरीश, विशाल, राकी सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन