: Jagdalpur: घर बुलाकर महिला मित्र को पिलाई शराब, फिर किया दुराचार...पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। - फोटो : संवाद
विस्तार
जगदलपुर के भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम में एक दोस्त ने अपने ही महिला मित्र की दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए उसे अपने घर बुलाया। जहां उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुराचार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
मामले की जानकारी देते हुए भांसी थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया की गमावड़ा में रहने वाले धनकू भास्कर 30 वर्ष का एक महिला से कई वर्षों से दोस्ती थी। दोस्ती के दौरान दोनों का एक दूसरे के घर भी आना जाना लगा हुआ रहता था। इस दौरान गांव में कुछ दिन पहले एक आयोजन किया गया था, जहां धनकू ने महिला मित्र को भी अपने घर बुलवाया था, धनकू के घर कोई ना होने के चलते उसने महिला को पहले शराब पिलाई, उसके बाद जब वह बदहवाश हो गई तो उसका फायदा उठाते हुए उसके साथ दुराचार किया।
दूसरे दिन जब महिला को होश आया तो उसने इस बात की जानकारी परिजनों के साथ ही थाना में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले की गभीरता को देखते हुए आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन