Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: CG NEWS: लाल नदी में बहे दो भाई, एक का मिला शव, पुलिस को जानकारी नहीं देने पर ग्रामीण बोले-नक्सली मारेंगे

News Desk

News Desk / Tue, Sep 13, 2022

CG NEWS: लाल नदी में बहे दो भाई, एक का मिला शव, पुलिस को जानकारी नहीं देने पर ग्रामीण बोले-नक्सली मारेंगे
दंतेवाड़ा। बैलाडीला की तराई क्षेत्र में बसे लोहा गांव के दो भाई लाल नदी में बह गए। ग्रामीणों ने एक का शव नदी से निकाला, वहीं दूसरे की तलाश जारी है। दोनों भाई किरंदुल साप्ताहिक बाजार में रोजमर्रा का सामान लेने आए थे। गांव वापसी के दौरान नदी पार करते समय ये दुर्घटना के शिकार हो गए।
लोहा गांव के युवक छन्नू मांडवी ने बताया कि रविवार को किरंदुल साप्ताहिक बाजार में रोजमर्रा का सामान लेकर तीन लोग गांव के लिए निकले थे। नदी में पानी बहुत था तो एक बुजुर्ग को नदी के किनारे बैठा कर दोनों भाई शुकु कुंजाम और बुधराम कुंजाम नदी को पार कर दूसरी ओर समान ले जाकर छोड़ने गए, लेकिन वे दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। जैसे-तैसे बुजुर्ग अपने गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने सोमवार को दोनों को ढूंढना शुरू किया। जिसमें एक युवक का शव काफी दूर नदी के किनारे मिला। वहीं दूसरा अब तक लापता है। छन्नू ने बताया कि एनएमडीसी के लोहा अयस्क खदान का लाल पानी नंदराज पहाड़ के किनारे से होकर हमारे गांव से बहकर निकलता है और बरसात के दौरान अक्सर ये हादसा होता है। कई बार पुलिया की मांग की गई, लेकिन आज तक हमारे गांव में सरकार की कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं पहुंची इस संबंध में थाना प्रभारी किरन्दुल जितेंद्र ताम्रकर ने कहा कि अभी तक थाने में ऐसी कोई शिकायत नही आई है। जब ग्रामीण से पूछा गया कि आप इसकी शिकायत थाना में क्यों नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि गांव में पुलिस आएगी तो नक्सली हम को मारेंगे। इसलिए हम लोगों को मुआवजा नहीं चाहिए। हम लोग अंतिम संस्कार कर देंगे। बस नदी में अगर पुल बन जाए तो हम लोगों को राहत मिल जाएगी। आपको बता दें कि किरंदुल से 19 किलोमीटर की दूरी पर लोहा गांव बैलाडीला पहाड़ियों के पीछे बसा है, जहां पहाड़ियों के रास्ते नदी नाला पार कर पैदल ही जाया जा सकता है। इस गांव तक पहुंचने के लिए सिर्फ पगडंडी ही सहारा है। इस गांव में माओवादियों की हुकूमत चलती है। जिसके चलते ग्रामीण खुलकर अपना दुख भी बयां नहीं कर सकते। जिले में गुरुवार से शनिवार के बीच जोरदार वर्षा हुई थी जिससे सभी नदी नाले उफान पर थे।
Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन