Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर तस्करी: 41 लाख के गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे नशे की कर रहे थे तस्करी ?

फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर तस्करी: 41 लाख के गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे नशे की कर रहे थे तस्करी ?

बिलासपुर: 'पुष्पा' फिल्म की तर्ज पर गांजा तस्करी कर रहे आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने दबोचा है. ये पशु आहार के नीचे 12 बोरियों में 4 क्विटंल गांजा छिपाकर ले जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई. पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए.

वाहन में ऊपर के हिस्से में पशु आहार था और नीचे गांजा. जब्त किए गए गांजे की कीमत 41 लाख रुपए (Forty one lakh ganja seized in Bilaspur) बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर ली है. जब्त किए गए वाहन की कीमत 19 लाख रुपए बताई जा रही है . ऐसे पकड़ाया तस्कर बिलासपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कमर कसी है. इसी कड़ी में एसपी पारुल माथुर को सूचना मिली कि बड़े गांजे की खेप बिलासपुर से होकर गुजरने वाली है. इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके चेकिंग अभियान शुरु किया. तभी धूमा तिराहे पर एक सफेद रंग की गाड़ी आते दिखी. पुलिस ने जब गाड़ी को रुकवाया तो ड्राइवर ने गाड़ी तेज कर दी और बैरिकेड्स तोड़कर फदहाखार रोड की तरफ भागने लगा. इसके बाद तुरंत दूसरी टीम को एक्टिव करके गाड़ी के आगे ट्रक खड़ा किया गया. भागने का रास्ता नहीं मिलने पर ड्राइवर गाड़ी खड़ी करके भागने लगा. लेकिन पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तार किए गए ड्राइवर ने पुलिस टीम को गांजे के बारे में पूरी जानकारी दी. बिलासपुर में करता था सप्लाई तस्कर के मुताबिक उसने पशु आहार की बोरियों के नीचे करीब 60 क्विंटल गांजा जिसकी कीमत 41 लाख रुपए (Forty one lakh ganja seized in Bilaspur) छिपा रखा है. मिनी ट्रक में जो नंबर का इस्तेमाल हो रहा है वो भी फर्जी है. मिनी ट्रक और इसके मालिक ओडिशा के रहने वाले हैं. आरोपी कई महीनों से बिलासपुर मोपका निवासी हरीश साहू और बलौदा निवासी विष्णु सोनी के लिए ओडिशा से गांजा ला रहा है. इस बार भी वो ओडिशा से दोनों के लिए गांजा ला रहा था, लेकिन पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के कबूलनामे के बाद हरीश साहू और विष्णु सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस की इस कार्रवाई में एएसपी उमेश कश्यप, सीएसपी स्नेहिल साहू, साइबर यूनिट प्रभारी हरविंदर सिंह, एएसआई प्रसाद सिन्हा, नारकोटिक्स टीम समेत सिरगिट्टी थाना के पुलिसकर्मियों का बड़ा योगदान रहा है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन