Logo
Breaking News Exclusive
समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी

: Bemetara: हत्या मामले में अदालत ने तीन को दोषी करार देते हुए सुनाई अजीवन करावास की सजा

News Desk / Thu, Mar 2, 2023


जिला न्यायालय बेमेतरा

जिला न्यायालय बेमेतरा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेमेतरा थाना क्षेत्र की एक हत्या के मामले में न्यायालय प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी आरोपियों पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 

अदालत ने मामले के आरोपी शुभम उर्फ भीमा गुप्ता, दौलत यादव और अंकित उर्फ बउवा को धारा 302 की दोषसिद्धि पर यह सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी शुभम उर्फ भीमा गुप्ता एवं अंकित उर्फ बउवा मण्डावी को धारा 25 (1)(क) आयुध अधिनियम की दोषसिद्धि पर सात-सात वर्ष का कठोर कारावास तथा एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसके अलावा धारा 27 आयुध अधिनियम की दोषसिद्धि पर तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास एवं पांच-पांच सौ रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया है। आरोपी शुभम उर्फ भीमा गुप्ता अंकित उर्फ बउवा मण्डावी को सुनाई गईं सभी सजा साथ-साथ चलेगीं। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक सूरज मिश्रा ने पैरवी की।

यह था मामला
प्रार्थी टोमन यादव ने सूचना दी थी कि उसका भाई मोनू यादव के दोस्त गणेश सेन के पिताजी नंदा सेन और मेडिकल स्टोर वाले के साथ दिनांक 10.03.2022 को शाम 07:30 बजे लगभग शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद शांत भी हो गया था, लेकिन इस बात को लेकर भीमा गुप्ता ने अपने दोस्तों के साथ चाकू लेकर कचहरीपारा में नाथूराम सेन के घर के पास आकर उक्त घटना को लेकर गाली गलौच कर रहा था। इसी बात को लेकर दिनांक 11.03.2022 की रात्रि लगभग 08:30 बजे पाण्डे तालाब, संदीप साहू के मकान के पास मोनू यादव और गणेश सेन, शिवा वर्मा, चिंटू, सांई यादव के साथ मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में बैठककर चारो लोग भीमा उर्फ शुभम गुप्ता को समझाने गए। संदीप साहू के मकान के पास पांडे तालाब में मोनू यादव शुभम को कल की घटना पर से बातचीत कर समझा रहा था, इसी बीच दोनों के बीच विवाद हुआ और भीमा उर्फ शुभम गुप्ता ने मोनू यादव को दो-तीन झापड़ मारे।

झगड़ा बढ़ने पर भीमा उर्फ शुभम गुप्ता ने अपने पास रखे चाकू से मोनू यादव के सीने में दो बार वार किए। जिससे मोनू वहीं पर गिर गया। वहां पर भीमा उर्फ शुभम गुप्ता के साथ उपस्थित दौलत यादव तथा बउवा उर्फ अंकित मण्डावी भी डंडा एवं रॉड से लैस होकर मारने के लिये दौड़े। बेहोशी की हालत में मोनू यादव को पाण्डे तालाब से उठाकर गणेश सेन, सांई यादव और शिवा वर्मा मोटरसाइकिल में लेकर हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल से सतीश मानिकपुरी ने सूचनाकर्ता टोमन यादव को फोन करके यह बात बताया कि मोनू यादव की मौत हो गई। प्रार्थी टोमन यादव की सूचना के आधार पर थाना बेमेतरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। प्रकरण में संपूर्ण विवेचना के उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले में दोनों पक्ष को सुनने के बाद शुक्रवार को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन