: Chhattisgarh Weather: पाले ने लुढ़काया पारा, जमने लगी ओस की बूंदे, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा
मैनपाट में ठंड बढ़ने से ओस की बूंदे पत्तियों पर जम गईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ख़बर सुनें
विस्तार
उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। खासकर सरगुजा और जशपुर जिले में असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार के मैनपाट व सामरी पाट में पाले की चादर घास के मैदान और पत्तियों पर दिखाई दी। यह इस सीजन का पहला पाला है। तीन दिनों में ही तापमान पांच डिग्री तक गिर गया है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व सामरी पाट मे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है।
चक्रवाती तूफान का असर कम होने के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मैनपाट, सामरीपाट के साथ जशपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर पाला पड़ा। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ में दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी के पहले पखवाड़े में कडाके की ठंड पड़ती है। इस दौरान पाट क्षेत्रों में तामपान 1 डिग्री तक पहुंच जाता है।
एक-दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मैनपाट में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाओं के कारण तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन