: Chhattisgarh Train Accident: मालगाड़ी के 23 डिब्बे डिरेल, कई ट्रेनें कैंसिल और कई का रूट डायवर्ट, MP-CG का टूटा रेल संपर्क
Chhattisgarh Train Accident; Gaurela Pendra Marwahi Malgadi Derailed: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इंजन समेत 23 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। मालगाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ।
हादसे के तुरंत बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत कार्य जारी है। मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से ट्रैक पर कोयले का ढेर लग गया है, जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 9 का रूट डायवर्ट किया गया है।
यातायात बहाल होने में लग सकते हैं 2 दिन
Chhattisgarh Train Accident; Gaurela Pendra Marwahi Malgadi Derailed: हादसे में अप और डाउन दोनों लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रूट पर यातायात बहाल होने में 2 दिन से अधिक का समय लग सकता है। हादसे में ओएचई तार और सिग्नल पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
हादसे में रेलवे को करोड़ों का नुकसान होने की संभावना है। अप और डाउन दोनों रूट पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। वहां मालगाड़ी के डिब्बे पलटे हुए थे। उन्हें नहीं पता कि दुर्घटना कैसे हुई।
इस घटना के कारण बिलासपुर-पेंड्रा रोड-कटनी रेल मार्ग की सभी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। शहडोल-बिलासपुर मेमू दुर्घटना के बाद से पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को साफ करने का काम शुरू किया।
Chhattisgarh Train Accident; Gaurela Pendra Marwahi Malgadi Derailed: यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर, रायगढ़, अनूपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर और गोंदिया समेत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर "मे आई हेल्प यू" बूथ बनाए गए हैं।
रद्द की गई गाड़ियां
1. 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द रहेगी।
2. 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस को रद्द रहेगी।
3.26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द रहेगी।
4.26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस को रद्द रहेगी।
गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां
1. गाड़ी संख्या 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को 26 नवंबर 2024 को पेंड्रारोड स्टेशन में समाप्त किया गया है ।
2. गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को 26 नवंबर 2024 को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है ।
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन