Logo
Breaking News Exclusive
राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया

: Chhattisgrah: इन दो बड़े आयोजनों के जरिए भूपेश बघेल दिखाएंगे अपनी ताकत, मिशन 2023 के लिए अहम हैं ये कार्यक्रम

News Desk / Tue, Jan 3, 2023

Chhattisgrah:85th plenary session of Congress

Chhattisgrah:85th plenary session of Congress - फोटो : ANI (File Photo)

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ (Chhattisgrah) कांग्रेस के लिए अगले दो महीने बहुत अहम हैं। 26 जनवरी से भारत जोड़ो पदयात्रा की तर्ज पर हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होने वाली है। इसके बाद फरवरी में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में होगा। मिशन 2023 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी दोनों आयोजनों की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। अगले साल छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, तो ऐसे में ये अधिवेशन बहुत खास माना जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के दोनों आयोजनों की कमान अपने हाथों में ले ली है। बघेल का कहना है कि, यह हमारे लिए एक एतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा।

दरअसल, कांग्रेस का 85वां अधिवेशन 24, 25, 26 फरवरी को रायपुर में होगा। यहां तीन दिनों की कॉन्फ्रेंस होगी। अधिवेशन के दौरान देश के छह बड़े विषयों पर बात होगी। इसमें पॉलिटिकल, इकोनॉमिक, इंटरनेशनल अफेयर, किसानों और कृषि, सामाजिक न्याय, यूथ के एजुकेशन और रोजगार पर बात होगी। इन मुद्दों पर कांग्रेस आने वाले चुनावों में सियासी रणनीति तय करेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि कांग्रेस संविधान के अनुसार अधिवेशन में पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति का भी गठन किया जाएगा। कार्यसमिति की जगह अभी संचालन समिति काम कर रही है। वर्किंग कमेटी का चुनाव भी रायपुर में ही किया जाएगा।

राज्यों के आदिवासी वोट बैंक पर होगा फोकस

छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक कांग्रेस नेता ने नाम न छापने के अनुरोध पर अमर उजाला से चर्चा में कहा, कांग्रेस के महाधिवेशन के लिए सोच समझकर रायपुर का चयन किया गया है। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश में हैं। इसके लिए वे लगातार आदिवासी वोटर्स पर फोकस कर रहे हैं। अगले साल छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में भी चुनाव हैं। इन्हें देखते हुए छत्तीसगढ़ का चयन हुआ है। अगर छत्तीसगढ़ में अधिवेशन आयोजित किया जाता है, तो इसका असर पड़ोसी राज्यों में भी पड़ेगा। इसी वजह से अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना गया है।

देश भर के दिग्गज नेता जुटेंगे रायपुर में

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस अधिवेशन में पूरे देश से कांग्रेसी पहुंचेंगे। हर राज्य की कांग्रेस कमेटी के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा एआईसीसी के तमाम दिग्गज भी छत्तीसगढ़ पहुचेंगे। इसमें कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रमों की तैयारियां अपने स्तर पर शुरू कर दी है। पिछली बार दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में 12 हजार के आस-पास लोग देशभर से पहुंचे थे। इस बार भी 10 हजार से अधिक कांग्रेस नेताओं के रायपुर पहुंचने की संभावना है। इससे पहले मार्च 2018 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का 84वां अधिवेशन नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।

छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी से शुरू होगा हाथ जोड़ो अभियान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा ने तीन महीने से ज्यादा का समय पूरा कर लिया है। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देशभर में निकालेगी। छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी, जिसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया जायेगा। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी घर-घर जाएंगे। कांग्रेस की यह यात्रा राज्य के 90 विधानसभा में आयोजित की जाएगी। कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर दस्तक देंगे और राहुल गांधी के उद्देश्यों की जानकारी देंगे।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन