: सूरजपुर हत्याकांड, एसपी हटाए गए: आरक्षक की पत्नी-बेटी के हत्यारे को संरक्षण देने का आरोप, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
जांच के लिए अलग से टीम बनाई गई
एसपी से लेकर टीआई स्तर के अधिकारी मुख्य आरोपी को संरक्षण देने के आरोपों से घिरे हैं। इसलिए सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने मुख्य आरोपी को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की जांच के लिए अलग से जांच टीम बनाई है। पुलिस ने बताया था कि आरोपी धारा 188 के तहत गिरफ्तारी के बाद से जमानत पर था। इन आरोपों के बाद अब एसपी को फटकार लगाई गई है।
कुलदीप को जेल भेजा गया
पुलिस ने मास्टरमाइंड कुलदीप साहू के पास से एक पिस्टल बरामद की है। भागते समय कुलदीप ने पुलिस पर 8 राउंड फायरिंग की। अफसरों की मानें तो जल्द ही कुलदीप के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मकान को तोड़कर पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। कुलदीप साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
शहीद का दर्जा देने की मांग
तालिब शेख की मां मैमुना शमीम और बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मां ने कहा कि इस घटना से हम टूट चुके हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट से 15 दिन के अंदर फांसी की सजा मिलनी चाहिए। तालिब के बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने दोनों मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।
चाकू घोंपकर हत्या
दरअसल, 13 अक्टूबर की रात को कुलदीप साहू ने अपने दो साथियों एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सीके चौधरी और रिंकू सिंह के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने उनके शवों को कार में डालकर 5 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन