: CG में पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली: हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सहायक प्लाटून कमांडर के हाथ के आर-पार हुई गोली, दोनों MP के हैं निवासी
पिस्टल साफ करते समय चली गोली
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सिविल लाइंस स्थित देवती कर्मा के बंगले में उनके बेटे आशीष कर्मा की वीआईपी सुरक्षा में लगे एपीसी राम कुमार दोहरे और हेड कांस्टेबल अजय सिंह बैरक में थे। वह रोजाना की तरह अपनी पिस्तौल साफ कर रहा था. इसी दौरान गोली चल गयी.
गोली हाथ को छेदती हुई सीने में जा घुसी
गोली सहायक प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे के हाथ को भेदते हुए हेड कांस्टेबल अजय सिंह के सीने में जा लगी। गोली लगते ही अजय सिंह बेहोश हो गये. तेजी से खून निकलने लगा. इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं राम कुमार का इलाज जारी है.
यह एक आकस्मिक मिसफायर था
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक्सीडेंटल मिसफायर था, जिसमें गोली चल गई। पुलिस को मौके से एक गोली का खोखा भी मिला है. फायरिंग के बाद घायल राम कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी.
दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं
बताया जा रहा है कि मृतक अजय सिंह मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था. घटना में घायल एपीसी राम कुमार भी भिंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन