: घर में घुसकर भाई-बहन की ईंट से सिर कुचलकर हत्या: आंगन में खून से लथपथ मिले शव, जानिए कैसे हुई हत्या की जानकारी ?
कैसे सामने आई हत्या?
दरअसल, दोपहर करीब 12 बजे मृतक सीताराम जायसवाल का भतीजा करण जायसवाल उनके घर पहुंचा। वह दरवाजा खोलने के लिए कह रहा था, लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। जब वह बगल के दरवाजे से अंदर गया तो देखा कि उसके बड़े पिता सीताराम और चाची अन्नपूर्णा के शव घर के आंगन में पड़े थे।
पत्रकार परिवार के 3 लोगों की हत्या: जमीन विवाद में मारपीट, रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से किया हमला
करण जायसवाल ने बताया कि खून से लथपथ शव देखकर वह डर गया। तत्काल पुलिस और डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ पहुंच गई। घर के अंदर से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दोनों भाई-बहन अकेले रहते थे
स्थानीय लोगों के अनुसार सीताराम जायसवाल शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चे उनके साथ नहीं रहते थे। उनकी बहन अन्नपूर्णा अविवाहित थीं। दोनों अपने पुराने घर में अकेले रहते थे। करण के अनुसार कभी-कभी एक और मौसी होती हैं, वो आती थीं और चाचा आते थे।
कुत्ते की मदद से सुराग तलाश रही पुलिस
मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से पुरानी हटरी क्षेत्र की गलियों से होते हुए रेलवे स्टेशन तक का चक्कर लगाया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पुलिस का डॉग रूबी भी भटक गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की आशंका पर हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन