: आजादी के दिन अस्पताल में बांटे गए चिकन-चावल: हिंदू संगठनों ने किया बवाल, 3 आरोपी गिरफ्तार
अब थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. बजरंग दल के लोग अस्पताल पहुंचे बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने भी चिकन बांटे जाने का विरोध किया है. सावन के महीने और स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी अस्पताल में नॉनवेज बांटे जाने की सूचना मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. संगठनों ने सीएमएचओ के सामने नाराजगी जताई और आपत्ति दर्ज कराई.
गौरेला थाने में भेजी गई लिखित शिकायत
नॉनवेज बांटे जाने की सूचना मिलने पर सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और स्टाफ से मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिना किसी अधिकारी की अनुमति के अस्पताल में खाद्य सामग्री बांटना गलत है। बिना गुणवत्ता जांचे इस तरह कुछ भी बांटना नियम के खिलाफ भी है।
हमने उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी है
सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी मुख्य गेट पर थे, खाना मुख्य गेट से नहीं लाया गया था। ये लोग साइड गेट से पहुंचे थे और जिस तरह से बांटा गया, उससे लग रहा है कि इसे चोरी-छिपे बांटा गया होगा। इसके लिए किसी अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है
सीएमएचओ ने कहा कि खाना खाने योग्य है या नहीं, कौन सा मरीज क्या खा सकता है, यह गाइडलाइन से ही तय होता है। यह तो स्टाफ ही बता सकता है। मामले की पुष्टि होने पर गौरेला थाने में लिखित शिकायत भेजकर एफआईआर की मांग की गई है। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन