: महिला की बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई VIDEO: ई-रिक्शा महिला ड्राइवर मदद के लिए चिल्लाती रही, स्कूटी सवार पीटता रहा
महिला ने कहा- उसने गाली-गलौज और बदसलूकी भी की
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले महिला गुस्से में आकर युवक को चप्पल से मारने की कोशिश करती है। लेकिन युवक उसकी चप्पल छीन लेता है और एक के बाद एक सात बार चप्पल से उसकी पिटाई करता है। इतना ही नहीं वह उसे गाली-गलौज भी करता है। दोनों के बीच विवाद की असली वजह तब सामने आई जब मामला थाने पहुंचा।
रेलवे कर्मचारी ने होटल में युवती से किया रेप: स्टेशन मास्टर ने शादी का दिया झांसा, पुलिस को चकमा देकर भागा
पता चला कि युवक ने सड़क पर चलते समय रास्ता न देने पर महिला की पिटाई की थी। वीडियो में जिस महिला की पिटाई हो रही है उसका नाम सोनिया है और वह ई-रिक्शा चलाती है। आरोपी युवक मानिकपुर इलाके का रहने वाला है और अपने पिता के साथ आटा चक्की में काम करता है।
महिला ने युवक के खिलाफ शिकायत की
महिला चालक के मुताबिक वह पैसेंजर को छोड़कर घर लौट रही थी, तभी एक्टिवा सवार युवक ने उससे साइड देने को कहा। इसी बीच युवक ने साइड को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सोनिया ने विरोध किया तो युवक ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। इतना ही नहीं उसने महिला को गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीटने के बाद मौके से भाग गया
इस पर सोनिया भी भड़क गई और उसने युवक को चप्पल से पीटने की कोशिश की। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान युवक ने सोनिया के हाथ से चप्पल छीन ली और उसकी पिटाई कर दी। युवक ने सोनिया को सात बार चप्पल से पीटा। बाद में उसने चप्पल फेंक दी।
इस दौरान महिला चालक मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मारपीट के हालात की जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन