Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: Chhattisgarh Gaurav Diwas: CM भूपेश ने की तीन घोषणाएं, 34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, बांटी फ्री सब्जियां

News Desk / Fri, Dec 16, 2022


छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 17 दिसंबर को अपने चार साल पूरे होने को गौरव दिवस (Chhattisgarh Gaurav Diwas) के रूप में मना रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन बड़ी घोषणाएं करते हुए दो नई योजनाओं की भी शुरुआत की। इसके अलावा करीब 34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने जरूरतमंदों को स्टॉल लगाकर निशुल्क सब्जियों का भी वितरण किया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को ’मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा’ योजना की घोषणा करते हुए इसमें 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत 1200 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों और शासकीय भवनों के रख रखाव के लिए एक हजार करोड़ दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री निवास पर हुए वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने 33 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें से 30 करोड़ 13 लाख की लागत के 12 कार्यों का भूमिपूजन और 3.83 करोड़ रुपये के दो कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

इन कार्यों का किया गया भूमिपूजन

  • नवा रायपुर में 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक व संग्रहालय
  • रायपुर के मंदिर हसौद में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास
  • दुर्ग के ग्राम परसदा में 9.39 करोड़ की लागत से अनुसूचित जाति (प्रयास) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सह कोचिंग केंद्र भवन
  • भिलाई में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास
  • बेमेतरा के साजा में 1.52 करोड़ से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास
  • मुंगेली के बरमपुर में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास
  • मुंगेली के मझगांव व लोरमी  में 1.52-1.52 करोड़ रुपये से 50-50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास
  • मुंगेली के लोरमी में ही 1.62 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या आश्रम
  • लोरमी में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास
  • फास्टरपुर में 1.91 करोड़ की लागत से 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास
  • कबीरधाम के ग्राम डबराभांठ में 1.62 करोड़ की लागत से 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम 
कन्या छात्रावास का किया लोकार्पण
बेमेतरा के साजा में 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।

न्याय के चार साल और न्याय रास्ते, सबके वास्ते पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री बघेल ने दो पुस्तकों ’न्याय के चार साल’ और ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया। ’न्याय के चार साल’ पुस्तक राज्य सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर केंद्रित है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना के साथ अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई है। वहीं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तक शासन के विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर केंद्रित है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन