Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Balrampur: दोस्त ने लात-घूंसों से पीटकर ली जान, फिर तालाब में फेंक दिया शव, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

News Desk

News Desk / Sun, Dec 11, 2022

Balrampur: दोस्त ने लात-घूंसों से पीटकर ली जान, फिर तालाब में फेंक दिया शव, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। इस पर एक दोस्त ने दूसरे को लात-घूंसों से जमकर पीटा। जब उसकी मौत हो गई तो अपने भांजे के साथ मिलकर शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। 

नौ दिसंबर को दर्ज कराई थी परिजनों ने गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, बरियों निवासी लल्लूराम ने नौ दिसंबर को थाने में  पिता रामलाल गोंड (45) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसके पिता सात दिसंबर को घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। उनकी लुंगी तालाब के पास मिली है। हादसे की आशंका से पुलिस ने तालाब में तलाश कराई तो रामलाल गोंड का शव बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान
एएसपी रमेश मरकाम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रामलाल गोंड के साथ मारपीट की गई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। इस पर हत्या के अंदेशे से जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि रामलाल ने घटना वाले दिन प्रेमनारायण के साथ उसकी बाड़ी में शराब पी थी। इस दौरान दोनों के बीच नशे की हालत में विवाद भी हुआ था। इस पर पुलिस ने प्रेमनारायण को हिरासत में ले लिया।  बेहोश हुआ तो छोड़कर गया, शाम तक मौत हो गई
पूछताछ में प्रेमनारायण ने पुलिस को बताया कि नशे में रामलाल ने उसका हाथ खींच दिया। इसके चलते उसे गुस्सा आ गया और प्रेमनारायण ने रामलाल के पेट में लात मार दी। रामलाल जमीन पर गिरा तो प्रेमनारायण ने लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा। इसके चलते रामलाल बेहोश हो गया। इसके बाद प्रेमनारायण उसी हालत में छोड़कर चला गया। जब शाम को लौटा तो देखा कि रामलाल की मौत हो चुकी थी।  हादसा बताने तालाब में डाला शव
रामलाल को मृत देखकर प्रेमनारायण घबरा गया और हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए रात में अपने भांजे देवलाल को बुलाया। फिर उसके साथ मिलकर शव को गांव के तालाब में डाल दिया था और भाग निकले। आरोपियों ने मृतक रामलाल की लुंगी मेड़ के किनारे रख दी थी। लुंगी को देखकर ही परिजनों को रामलाल के डूब जाने की आशंका हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। इस पर एक दोस्त ने दूसरे को लात-घूंसों से जमकर पीटा। जब उसकी मौत हो गई तो अपने भांजे के साथ मिलकर शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन